Kamal Kakdi Benefits: वेट लॉस से लेकर शुगर की समस्या से राहत पाने के लिए हमें अपनी डाइट में कुछ हेल्दी सब्जियों और फलों को शामिल करना चाहिए। हालांकि, आपने कई सब्जियों के बारे में सुना होगा लेकिन कमल ककड़ी के बारे में नहीं जानते होंगे। कमल ककड़ी कमल के फूलों की जड़ को कहा जाता है। कमल का फूल देखने में खूबसूरत होता है और उतना ही धार्मिक दृष्टिकोण से फलदाई माना जाता है। मगर इसके तने की सब्जी बनाकर खाने से आपको सेहत से जुड़े लाभ भी मिलते हैं। कहते हैं कमल ककड़ी का स्वाद पनीर और मटन जैसा ही होता है। इस सब्जी को खाने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। आइए जानते हैं इस सब्जी को खाने के फायदों के बारे में।
एक्सपर्ट ने बताया
बलिया की राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल की MD और पीएचडी इन मेडिसिन डॉक्टर प्रियंका सिंह ने बताया है कि आयुर्वेद में कमल ककड़ी को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। इसमें फाइबर, प्रोटीन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इस सब्जी में मैग्नीशियम और पोटेशियम भी होता है, जो न्यूट्रिशनल वैल्यू को बढ़ाता है।
इसे खाने से दूर होगी ये समस्याएं
1. डायबिटीज- कमल ककड़ी खाने से ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है, जिससे शुगर मैनेज किया जा सकता है। इस सब्जी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, जिस वजह से इस सब्जी को खाना फायदेमंद होता है। कमल ककड़ी खाने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।
ये भी पढ़ें- होली से जुड़े ये 9 फैक्ट्स हर बच्चे को जानने चाहिए
2. मेटाबॉलिज्म बढ़ाएं- कमल ककड़ी खाने से शरीर का मेटाबॉल्जिम स्ट्रॉन्ग होता है। इस सब्जी में एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इस सब्जी को नियमित रूप से खाने पर इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है।
3. एनिमीया- इस सब्जी को खाने से शरीर को आयरन मिलता है, जो खून बढ़ाने में मदद करता है। कमल ककड़ी में कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होती है, इसलिए इसे खाने से वेट भी नहीं बढ़ता है। आप कमल ककड़ी का सूप, सलाद और फ्राइज बनाकर भी खा सकते हैं।
photo credit-freepik
4. हार्ट हेल्थ के लिए बेनिफिशियल- दिल के रोगियों को भी अपनी डाइट में कमल ककड़ी खानी चाहिए। यह सब्जी लो कैलोरी और हाई एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करती है।
5. हाइड्रेशन और डिटॉक्सिफिकेशन- कमल ककड़ी खाने से शरीर को हाइड्रेशन की कमी नहीं होती है। इस सब्जी को उबालकर खाया जाए, तो यह शरीर से टॉक्सिन्स को भी रिलीज करता है। बुखार कम करने के लिए भी कमल ककड़ी खाने से तापमान कम होता है।
ये भी पढ़ें- Holi 2025: होली के पकवानों से बिगड़ा डाइजेशन?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
त्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
2 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
2 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
3 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
7 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
23 hrs agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 day agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
2 days agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines