हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

जस्टिन बीबर की पत्नी हैली कौन सी बीमारी से पीड़ित? जानें शुरुआती संकेत

जस्टिन बीबर की पत्नी और मॉडल हैली बीबर ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर कर चौंकाने वाला खुलासा किया है कि वह दर्द में हैं। दरअसल, यह दर्द उनकी बीमारी का है, जिससे वह लंबे समय से ग्रसित हैं। हैली को दो ओवेरियन सिस्ट हुए हैं। यह महिलाओं में होने वाली बीमारी है, जो उनके स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित करती है। आइए रिपोर्ट में जानते हैं इस बीमारी के बारे में सब कुछ।

विज्ञापन

जस्टिन बीबर की पत्नी हैली बीबर मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। 28 वर्षीय मॉडल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि वह दर्द में हैं। उन्होंने अपनी हेल्थ को लेकर खुलासा किया कि बेटे के जन्म के बाद उन्हें ओवेरियन सिस्ट यानी अंडाश्य में सिस्ट हो गए थे। उनकी फोटो में दिख रहा है कि हैली का पेट काफी बाहर निकला हुआ है और उन्होंने पेट पर हाथ भी रखा हुआ है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में यह भी लिखा कि अगर वे महिला हैं और इस सिस्ट की समस्या से जूझ रही हैं, तो मैं आपके साथ हूं। हालांकि, सिस्ट कैंसर नहीं होता है लेकिन दर्दनाक जरूर होता है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में सबकुछ।

ओवेरियन सिस्ट क्या होती है?

एशियन हॉस्पिटल के प्रसूती एवं स्त्री रोग एवं रोबोटिक सर्जरी की सीनियर कंसल्टेंट गायनिकोलॉजिस्ट डॉ. उषा प्रियंबदा के मुताबिक, ओवेरियन सिस्ट एक प्रकार की गांठ होती है, जो महिलाओं की ओवरी में बनती है। इस गांठ में लिक्विड भरा होता है। महिलाओं के शरीर में हर महीने ओवुलेशन के समय एक छोटा सा फॉलिकल बनता है, जो एग्स रिलीज करता है। कभी-कभी यह फॉलिकल पूरी तरह से न फूटकर सिस्ट का रूप ले लेता है। इसे फंक्शनल सिस्ट कहते हैं, जो आमतौर पर कुछ समय में खुद भी ठीक हो जाती है।

हैली ने अपनी पोस्ट के जरिए स्पष्ट किया है कि उन्हें काफी दर्द हो रहा था और वह इस दर्द के साथ-साथ पेट फूलने, उबकाई, ऐंठन और इमोशन्स को बहुत ज्यादा महसूस किया करती थीं।

ये भी पढ़ें- खाने के बाद भूलकर भी न टहलें ये लोग, सेहत हो सकती है खराब!

ओवेरियन सिस्ट के लक्षण

हालांकि, छोटे सिस्ट के कोई लक्षण दिखाई नहीं देते हैं लेकिन जब सिस्ट शरीर में बड़े हो जाते हैं, तो उसके संकेत दिखाई दे सकते हैं, जैसे कि-

  • पैल्विक एरियाज में दर्द होना।
  • पीठ में हल्का दर्द होना।
  • इंटरकोर्स के दौरान दर्द होना।
  • दर्दनाक और अनियमित पीरियड प्रॉब्लम।
  • शौच व पेशाब करते समय दिक्कत महसूस करना।
  • कभी-कभी थकान, जी मिचलाना या उल्टी आना।

कितने प्रकार के होते हैं ओवेरियन सिस्ट?

1. फंक्शनल सिस्ट

यह सबसे सामान्य प्रकार का सिस्ट होता है। यह मासिक धर्म के दौरान एग न रिलीज होने की वजह से बनता है। हालांकि, यह अपने आप खत्म हो जाते हैं। यदि दर्दनाक सिस्ट हो, तो सर्जरी व दवा की जरूरत होती है।

2. डर्मोइड सिस्ट

यह सिस्ट तरल और ठोस पदार्थ के बने होते हैं। यह जन्मजात भी होते हैं या बाद में भी बन सकते हैं। ये सिस्ट अक्सर चेहरे, गर्दन या खोपड़ी पर पाए जाते हैं, लेकिन शरीर के किसी भी हिस्से में बन सकते हैं। 10 में से 8 से ज्यादा डर्मोइड सिस्ट सिर और गर्दन पर होते हैं।

3. एंडोमेट्रियोमा सिस्ट

एंडोमेट्रियोमा सिस्ट को चॉकलेट सिस्ट भी कहा जाता है। यह गर्भाश्य के अंदर की परत में बनते हैं। यह गहरे भूरे रंग के और खून से भरे हो सकते हैं। इसकी उपचार सर्जरी द्वारा ही किया जाता है।

4. सिस्ट एडेनोमा सिस्ट

यह तरल या म्यूकस से भरी गांठ होती है और काफी बड़ी हो सकती है। यह कैंसर वाली गांठ नहीं होती है लेकिन कुछ मामलों में कैंसर का कारण भी बन सकती है। यह थारायड ग्लैंड्स में भी पाया जाने वाला सिस्ट है। ये ट्यूमर धीरे-धीरे बढ़ते हैं और डंठल वाले छोटे मशरूम की तरह दिखने लगते हैं।

5. पॉलीसिस्टिक ओवरी (PCOS)

इसमें कई छोटे-छोटे सिस्ट होते हैं, जो हार्मोन असंतुलन के कारण बनते हैं। इनमें सिस्ट अनियमित मासिक धर्म, एंड्रोजन के ऊपरी स्तर और अंडाशय पर बने होते हैं।

सिस्ट बनने का कारण

  • असामान्य तरीके से सेल्स का बढ़ना।
  • मेनोपॉज नहीं हुआ है, तो भी सिस्ट बन सकते हैं।
  • अगर आप एंडोमेट्रियोसिस, पीसीओएस या कोई अन्य हार्मोनल डिजीज से पीड़ित हैं और उसकी दवा खा रही हैं, तो सिस्ट बनने की संभावना बढ़ जाती है।
  • प्रजनन क्षमता बढ़ाने की दवा खाने वालों को।

ये भी पढ़ें- लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं ये 5 आयुर्वेदिक फूड्स

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें