हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मम्मी-पापा को रात में नहीं आती है नींद तो आजमाकर देखें यह जापानी तकनीक, मिनटों में सो जाएंगे पैरेंट्स

How To Sleep Better: अगर आपके माता-पिता को भी रात में सोने में दिक्कत आती है तो यहां जानिए किस तरह पैरेंट्स को सोने में मदद की जा सकती है. इस तकनीक से चैन की नींद लेने में मिलेगी मदद.

विज्ञापन
इस जापानी तकनीक से बेहतर नींद लेने में मिलेगी मदद.

Japanese Techniques To Sleep: बढ़ती उम्र अपने साथ कई तरह के चैलेंजेस लेकर आती है. खासतौर से माता-पिता को रात के समय सोने में परेशानी आने लगती है. कभी शरीर में जरूरत से ज्यादा थकान रहती है तो कभी सिरदर्द जैसी दिक्कतें परेशान करती हैं. ऐसे में एक ऐसा जापानी तरीका है जिससे पैरेंट्स को रात के समय चैन से नींद लेने में मदद मिलेगी. डाइटीशियन श्वेता पांचाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रही हैं कि एक ऐसी जापानी तकनीक है जिससे पैरेंट्स को रात में बेहतर नींद (Better Sleep) मिलने में मदद मिल सकती है. यहां जानिए डाइटीशियन किस तकनीक की बात कर रही हैं.

यह भी पढ़ें – डायबिटीज के मरीज रख रहे हैं नवरात्रि का व्रत तो जरूर दें इन 5 बातों पर ध्यान, सेहत को नहीं होगा नुकसान

माता-पिता को सोने में मदद करेगी जापानी तकनीक

डाइटीशियन श्वेता पांचाल का कहना है कि सोने से 2 घंटे पहले हल्का गर्म पानी लें और पैरेंट्स को उसमें पैर डुबाकर बैठने के लिए कहें. 15 से 20 मिनट पैर डुबोकर रखने से रक्त वाहिनयां खुलती हैं जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. इससे पैरेंट्स का ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है.

विज्ञापन

जरूर डालें एप्सम सॉल्ट- इस गर्म पानी में अगर एप्सम सॉल्ट डाला जाए तो इसमें मौजूद मैग्नीशियम सोने में मदद करता है. पैरेंट्स इस तरह बेहतर नींद ले पाते हैं.

ये टेक्निक्स भी बेहतर नींद लेने में करेंगी मदद

विज्ञापन

रात में हल्का खाना खाना – कई बार रात में नींद ना आने की एक बड़ी वजह जरूरत से ज्यादा भारी भोजन करना हो सकता है. ऐसे में रात के समय हल्का भोजन किया जाए तो बेहतर नींद लेने में मदद मिल सकती है.

खाने का सही समय – रात में सोने से तुरंत पहले या खाना खाने के तुरंत बाद सोने से परहेज करें. इसके बजाय सोने के समय से 2-3 घंटे पहले खाना खाएं. इससे नींद में खलल नहीं पड़ता है.

विज्ञापन

डिजिटल डिटॉक्स है जरूरी – आजकल पैरेंट्स भी सोशल मीडिया यूज करते हैं और देररात तक जागकर फोन चलाते हैं. इससे नींद नहीं आती या सही तरह से नींद लेने में दिक्कत होती है. इसीलिए सोने से कम से कम 1 घंटे पहले फोन का इस्तेमाल ना करें. इसके अलावा टीवी भी 1 घंटे पहले ही बंद कर देना चाहिए.

कमरे में अनुकूल माहौल – इस बात का ध्यान रखें कि कमरे में पैरेंट्स को अच्छी नींद के लिए अनुकूल तापमान मिले. कमरा बहुत ज्यादा गर्म या ठंडा ना हो और कमरे में जरूरत से ज्यादा बाहर की रोशनी ना आए. अगर कमरे में लाइट ज्यादा रहती है तो आई मास्क का इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

दोपहर में लें कम नींद – अगर माता-पिता दोपहर ज्यादा देर तक सो लेते हैं और इसीलिए उन्हें रात में नींद नहीं आ पाती है तो पैरेंट्स को दोपहर में ज्यादा से ज्यादा आधा घंटा ही नैप लेने दें. इससे रात में बेहतर नींद आएगी.

यह भी पढ़ें – एयर कंडीशनर की हवा बन सकती है सेहत के लिए खतरा, यहां जानिए किन लोगों को AC में नहीं सोना चाहिए
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola