गले में खराश हो तो तुरंत अपनाएं ये 7 नुस्खे, ठंडा पानी या कुछ भी खाने पर होती है दिक्कत

Home Remedies For Itchy Throat: गर्मियों में अक्सर ठंडा पानी या ठंडी चीजें खाने से गले में खुजली होती है और खराश भी हो जाती है। ऐसे में ये कुछ घरेलू नुस्खे हैं, जिनकी मदद से इस समस्या को दूर कर सकते हैं।  

itchy throat home remedies

गले की खुजली का घरेलू इलाज Image Credit: Freepik

Home Remedies For Itchy Throat: अक्सर कुछ भी ठंडी चीजों को खाने से कभी-कभी गले में खराश और खुजली होने लगती है। गर्मियों के मौसम में भी कभी-कभार गले से जुड़ी दिक्कतें हो जाती हैं। ऐसी ही ये गले की खराश और खुजली होती है। कई लोगों को ठंडा पानी या आइसक्रीम खाने से भी ये दिक्कत हो जाती है।

विज्ञापन

ऐसे में मेडिसिन से पहले कुछ घरेलू नुस्खे जरूर ट्राई करने से आपको गले की समस्याएं से बहुत आराम मिल जाता है। आइए जानें ये कुछ घरेलू नुस्खे जो आपकी मदद कर सकते हैं, लेकिन इनको इस्तेमाल करने से एक बार अपने एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही आजमाएं..

विज्ञापन

गले की खुजली को सही करने के लिए 7 घरेलू नुस्खे

तुलसी का रस
तुलसी के पत्ते का रस निकालकर गर्म  पानी में मिलाएं और इसे पीने से गले की खुजली में आराम मिल सकता है।
गरम तेल मालिश
गर्म तेल से गले की मालिश करने से गले की खुजली में राहत मिलती है। जैतून तेल या सरसों का तेल इसके लिए आपके लिए बेस्ट हो सकता है।
नारियल तेल
नारियल तेल में कुछ बूंद लैवेंडर तेल मिलाकर गले की खुजली पर लगाएं। यह गले की त्वचा को आराम करता है और खुजली को कम करता है।
चाय का सेवन 
गले के लिए तुलसी, अदरक और शहद मिलाकर आप चाय बनाकर पिएं। इससे भी आपको गले की दिक्कत में आराम मिल सकता है।
गुड़
गुड़ को चबाने से गले की खुजली में राहत मिलती है। कुछ भी खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ खाने से बहुत फायदा मिल सकता है।
नींबू और नीम का पानी
गर्म पानी में नींबू और नीम के पत्तों को उबालें और इसे पीने से भी गले की खुजली में आराम मिल सकता है।
गुनगुने पानी के कुल्ले
रोजाना सुबह-शाम गर्म पानी में नमक या खांड डालकर कुल्ला करें। इससे गले की खुजली में राहत मिल सकती है। यह सभी नुस्खे गले की खुजली को कम करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन ज्यादा समस्या बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लें।

ये भी पढ़ें- घरेलू उपाय से खून को करें पतला 

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ