International Women Day: 40 के बाद महिलाएं रखें इन 5 बातों का ध्यान, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर!

International Women Day 2025: बढ़ती उम्र में महिलाओं को बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि कुछ बातों पर ध्यान देकर महिलाएं 40 के बाद भी फिट रह सकती हैं। चलिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जानते हैं फिट रहने के लिए बढ़ती उम्र में महिलाओं को किन-किन बातों पर ध्यान देना चाहिए।

International Women Day 2025

40 के बाद ऐसे रखें सेहत का ख्याल...

International Women Day 2025: महिलाओं के अधिकार और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

विज्ञापन

जैसे-जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती है। वैसे-वैसे उनके शरीर में अनेक तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं जो कि शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के होते हैं। ऐसे में महिलाओं को अपनी सेहत पर खास ध्यान देना चाहिए। खासतौर पर 40 के बाद खुद को फिट रखने के लिए 5 ऐसी बातों पर ध्यान देना चाहिए जो उन्हें बीमारियों से कोसों दूर रखें।

विज्ञापन

रेगुलर हेल्थ चेकअप कराएं

यदि 40 के बाद महिलाएं फिट रहना चाहती हैं तो उन्हें रेगुलर हेल्थ चेकअप कराना चाहिए। साल में कम से कम एक बार ब्लड टेस्ट, आंखों की जांच, हार्ट टेस्ट, दांतों की जांच और लीवर फंक्शन टेस्ट करवाना चाहिए। इसके अलावा समय-समय पर शुगर की जांच भी करवाते रहना चाहिए।

विज्ञापन

रोजाना एक्सरसाइज करें

40 के बाद थकान ज्यादा होने लगती है जिसके कारण महिलाएं फिजिकल एक्टिविटी कम करती हैं। ऐसे में उन्हें बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हर महिला को नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी चाहिए।

पैरों की सिकाई करें

40 के बाद शरीर जल्दी थकने लगते हैं। खासतौर पर जोड़ों में दर्द और पैरों में सूजन की समस्या रहती है। ऐसे में महिलाओं को रात में सोने से पहले पैरों की गर्म पानी से सिकाई करनी चाहिए। इससे शरीर रिलैक्स होगा और थकान भी दूर हो जाएगी।

विज्ञापन

तनाव कम लें

एक्सपर्ट्स का मानना है कि आधे से ज्यादा बीमारियां तनाव लेने के कारण होती हैं। बात-बात पर तनाव लेने से कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगते हैं और दिमाग कमजोर होने लगता है। इसलिए महिलाओं को 40 के बाद तनाव कम लेना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा खुद को खुश रखने का प्रयास करना चाहिए।

हेल्दी डाइट लें

कुछ महिलाओं को चटपटा और तला-भुना खाना खाने की आदत होती है जिसके कारण उन्हें बुढ़ापे में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए 40 से पहले और बाद दोनों समय ज्यादा मसाले वाला और तला-भुना खाना अधिक नहीं खाना चाहिए। 40 के बाद महिलाओं को अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट, फल, दाल, हरी सब्जी और विटामिन-प्रोटीन से भरपूर चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ