हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

8 संकेत बताते हैं कमजोर है आपका इम्यून सिस्टम, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी

विज्ञापन
Weak Immune System

Signs of a Weak Immune System: हमारा इम्यून सिस्टम हमारे शरीर की रक्षा कवच है, जो बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। अगर यह कमजोर हो जाता है, तो हम बीमार हो जाते हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर थी, उन्हें काफी परेशानियों से जूझना पड़ा था। इसलिए, इसकी देखभाल करने की बहुत जरूरत होती है। इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कैसे हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है और इसे मजबूत कैसे कर सकते है।

इम्यून सिस्टम कमजोर होने के संकेत

बार-बार बुखार होना- अगर आपको बार-बार बुखार हो रहा है और आप इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर रहे हैं तो ये आपकी भूल हो सकती है। क्योंकि यह कमजोर इम्यून सिस्टम का संकेत हो सकता है।

बार-बार सर्दी-खांसी होना- आपको बार-बार सर्दी-खांसी हो रही है, तो यह भी इम्यून सिस्टम के कमजोरी होने का संकेत दे सकता है।

जल्दी संक्रमित होना- अगर आसानी से संक्रमित हो जाते हैं, तो यह भी कमजोर इम्यून सिस्टम का संकेत हो सकता है।

लक्षणों की देरी-  आपकी बॉडी में अगर इंफेक्शन के लक्षणों की पहचान होने में देरी हो रही है, तो भी इम्यून सिस्टम की कमजोर होने का कारण बन सकता है।

ये भी पढ़ें- ब्लड प्रेशर कंट्रोल करती है मूली, 6 अन्य फायदे

त्वचा का रोग- इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कारण, आपको त्वचा का रोग हो सकता है और चेहरे पर फुंसियां आ सकती हैं।

थकान- बिना किसी काम के भी अगर आप जल्दी थक जाते हैं, तो यह भी कमजोर इम्यून सिस्टम का संकेत हो सकता है।

वजन घटाना- इम्यून सिस्टम कमजोर होने पर वजन घट सकता है।

पेट से जुड़ी बीमारी- अगर पेट में संक्रमण के लक्षण दिखाई दें तो भी ये संकेत हो सकता है कि आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो रहा है।

इम्यून सिस्टम को कैसे करें मजबूत

  • हेल्दी डाइट
  • नेचरल सप्लीमेंट्स लें
  • भरपूर नींद लें
  • योग और एक्सरसाइज
  • तनाव न होने दें
  • साफ-सफाई का ध्यान रखें

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें