दुनिया के कई हिस्सों में जंगल की आग लगने का खतरा बढ़ काफी बढ़ गया है. हाल ही में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में जंगल की भीषण आग लग गई, जिससे हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है. आजकल जरूरत से ज्यादा गर्मी पड़ने, सूखा पड़ने, तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने जैसी चीजों की वजह से जंगल की आग भड़क रही है. इससे आग का सीधा खतरा तो होता ही है, लेकिन आग का धुआं भी सेहत के लिए परेशानी पैदा कर सकता है. खासकर यह धुआं बच्चों की जिंदगी को इफेक्ट कर रहा है. अगर वक्त पर ध्यान नहीं दिया जाए तो परेशानी पैदा हो सकती है. UNICEF के मुताबिक, वाइल्डफायर का धुआं बच्चों के फेफड़ों पर असर डाल सकता है.
इसे भी पढ़ें- अफ्रीका में मच्छर के काटने से फैल रहा ‘येलो फीवर’, हर साल होती है हजारों मौतें! क्या भारत में भी कभी पहुंची ये जानलेवा बीमारी?
बच्चों के लिए क्यों ज्यादा खतरनाक है वाइल्डफायर का धुआं?
बच्चों के फेफड़े और इम्यून सिस्टम काफी कमजोर हो रहा है. वाइल्डफायर के धुएं में मौजूद बारीक कण यानी PM2.5 फेफड़ों के अंदर तक पहुंच जाता है. इससे छोटे बच्चों में सांस संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है.
सांस की बीमारियों का खतरा बढ़ना
UNICEF की एक रिपोर्ट के मुताबिक, छोटे बच्चों में अस्थमा और दूसरी सांस की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, जबकि लड़कों में सांस संबंधी समस्याओं के साथ हाई ब्लड प्रेशर और दिमाग पर भी असर डाल रहा है.
धुएं के इफेक्ट में आने पर दिख सकते हैं ये लक्षण
अगर बच्चा वाइल्डफायर के धुएं के इफेक्ट में आया है तो इन लक्षणों पर ध्यान दें और अपनी हेल्थ का ख्याल रखें. अगर बच्चे को सांस लेने में परेशानी हो रही है, वह सो नहीं पा रहा है या उसकी तबीयत में बदलाव नजर आ रहा है.
- खांसी आना
- सांस लेने में परेशानी होना
- सीने में दर्द या जकड़न होना
- सांस लेते समय घरघराहट होना
- आंख, नाक या गले में जलन होना
- चक्कर आना
Wildfire से पहले ऐसे करें तैयारी
अगर आप ऐसे इलाके में रहते हैं जहां जंगल की आग का खतरा रहता है तो पहले से तैयारी करना बेहद जरूरी है.
- परिवार के साथ बनाएं इमरजेंसी प्लान- बच्चों को उनकी उम्र के हिसाब से समझाएं कि जंगल की आग क्या होती है और उन्हें क्या करना है. परिवार के किसी सदस्य से अलग होने का प्लान करें.
- इमरजेंसी किट तैयार रखें- इसमें पानी, लंबे समय तक खराब न होने वाला खाना, जरूरी दवाइयां, फर्स्ट एड किट, टॉर्च, रेडियो, बैटरी, कैश और जरूरी दस्तावेजों की कॉपी रखें. UNICEF N95/KN95 मास्क और फायर एक्सटिंग्विशर को भी इमरजेंसी किट में रखने की सलाह देता है.
- घर के आसपास ज्वलनशील चीजें हटाएं- अगर घर जंगल या वनस्पति वाले इलाके के पास है तो कोशिश हो तो घर के आसपास कम से कम 10 मीटर का ऐसा जगह रखें जहां सूखे पत्ते, कचरा और आसानी से आग पकड़ने वाली चीजें न हों.
Wildfire के दौरान क्या करें?
इस दौरान, सरकार घर खाली करने के लिए कहती है. बच्चों को धुएं से बचाने के लिए उन्हें घर के अंदर रखें और दरवाजे-खिड़कियां बंद रखें. एयर कंडीशनर इस्तेमाल करते समय, अगर हो सके तो बाहर की हवा का इनटेक बंद रखें.
आग बुझने के बाद भी बच्चों का रखें खास ध्यान
Wildfire खत्म होने के बाद बच्चों को तुरंत सफाई के काम में शामिल न करें. राख और मलबा हटाने के बाद ही उन्हें घर लौटने दें. इसके बाद भी अगर बच्चे में सांस संबंधी कोई लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से बात करें.
Wildfire के दौरान इन कामों से बचें
धुएं से होने वाले वायु प्रदूषण को और बढ़ाने वाले कामों से बचना चाहिए. इस दौरान घर में सिगरेट पीने, लकड़ी या गैस का चूल्हा या फायरप्लेस जलाने, मोमबत्ती जलाने, स्प्रे कैन इस्तेमाल करने, खाना फ्राई या ब्रॉयल करने और वैक्यूम क्लीनर चलाने से बचना चाहिए. घर के अंदर गैस या पेट्रोल से चलने वाले जनरेटर का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- खाना खाने के बाद नींद क्यों आती है? एक्सपर्ट से जानिए इसके पीछे की वजह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
छोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
5 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
8 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
10 hrs agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
14 hrs agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
1 day agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
1 day agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
1 day agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
1 day agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines