Amla Juice For Constipation: कब्ज एक ऐसी समस्या है जिसका सामना आजकल ज्यादातर लोग कर रहे हैं. हालांकि, कब्ज की समस्या होने का कोई एक कारण नहीं है, बल्कि अनेक कारण हैं और यह इंसान की लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है. गलत खानपान, कम पानी पीना, देर रात तक जागना और कम चलने की वजह से कब्ज होने पर पेट भारी महसूस होता है, गैस बनने लगती है और दिनभर बेचैनी बनी रहती है. ऐसे में कई लोग पेट साफ करने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं, लेकिन फिर भी कोई खास फर्क नहीं पड़ता. अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है. हम आपको डॉक्टर बिस्वरूप रॉय चौधरी का बताया नुस्खा साझा कर रहे हैं जो न सिर्फ नेचुरल है, बल्कि फायदेमंद भी है जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा.
इसे भी पढ़ें- इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर हैं ये 5 ड्रिंक्स, गर्मियों में पिएंगे तो नहीं लगेगी लू
कब्ज की समस्या क्यों होती है?
कब्ज की समस्या लाइफस्टाइल की वजह से होती है. अगर आप पानी कम पीते हैं या आपके अंदर फाइबर की कमी है तो कब्ज हो सकता है. कई बार जंक फूड का ज्यादा सेवन करने की वजह से कब्ज हो जाता है. इससे पेट फूलना या गैस बनने की शिकायत होने लगती है.
कब्ज में कैसे फायदेमंद हो सकता है आंवले का जूस?
कब्ज से राहत दिलाने में आंवला काफी मददगार साबित हो सकता है. इसमें विटामिन सी होता है और फाइबर एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व पाए जाते हैं. अगर इसका सही तरीके से सेवन किया जाए तो कब्ज की परेशानी काफी हद तक हल की जा सकती है.
आंवले का जूस का सेवन कैसे करें?
आंवला जूस का सेवन करने के बहुत तरीके हैं, जिसे अपने हिसाब से आहार में शामिल किया जा सकता है. आप सुबह खाली पेट 30 30 मिलीलीटर आंवले का जूस पी सकते हैं. फायदे के लिए गुनगुना पानी में मिला सकते हैं और स्वाद के लिए शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है.
कब्ज से राहत पाने के दूसरे तरीके
- दिनभर पानी खूब पिएं, क्योंकि इससे आंतें गीली रहेंगी और आपका पेट साफ होता रहेगा.
- खाने में ज्यादा मसालेदार चीजें बिल्कुल भी शामिल ना करें.
- आप हल्की सब्जियां और फल खाएं. पपीता और अमरूद को अपने आहार का हिस्सा बना सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- कैसे पता चलेगा कि शरीर में विटामिन B12 की कमी है? इन 5 लक्षणों को कभी ना करें इग्नोर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
4 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
6 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
11 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
15 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines