कैसे पता चलेगा कि शरीर में विटामिन B12 की कमी है? इन 5 लक्षणों को कभी ना करें इग्नोर

Vitamin B12 Deficiency Symptoms: शरीर के लिए सबसे जरूरी विटामिन में से एक होता है विटामिन बी12. ऐसे में यहां जानिए किस तरह इस विटामिन की कमी को पहचाना जा सकता है.

Vitamin B12 ki kami ke lakshan
1 / 7
Vitamin B12 ki kami ke lakshan

Vitamin B12 Deficiency Symptoms: रेड ब्लड सेल्स बनाने के लिए, डीएनए सिंथेसिस के लिए और नर्वस सिस्टम का फंक्शन ठीक रखने के लिए शरीर को विटामिन बी12 की जरूरत होती है. विटामिन बी12 की कमी होने पर शरीर के काम पर असर पड़ने लगता है. इसीलिए कहा भी जाता है कि विटामिन बी12 की कमी शरीर को खोखला कर देती है. ऐसे में इसी विटामिन की कमी को समय रहते पहचानना और हालत खराब होने से पहले ही स्थिति को कंट्रोल करना जरूरी होता है. यहां जानिए कैसी नजर आती है विटामिन बी12 की कमी. इसके लक्षणों को इस तरह पहचान सकते हैं आप.

विज्ञापन

थकान रहना

थकान रहना 2 / 7

विटामिन बी12 की कमी होने पर शरीर में हर समय थकान रहने लगती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि विटामिन बी12 कम होने के कारण शरीर हेल्दी ब्लड सेल्स को नहीं बना पाता और जरूरी अंगों तक ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंचता है.

विज्ञापन

त्वचा का पीला पड़ना

त्वचा का पीला पड़ना 3 / 7

विटामिन बी12 की कमी से भी त्वचा की रंगत उड़ी-उड़ी नजर आ सकती है. ऐसा हेल्दी रेड ब्लड सेल्स के कम होने से होता है.

सिर में दर्द

सिर में दर्द 4 / 7

अक्सर ही सिर में दर्द रहने लगता है. जिन लोगों को माइग्रेन की दिक्कत ना हो उन्हें भी लंबे समय तक सिर में दर्द महसूस होता है.

विज्ञापन

सांस फूलना

सांस फूलना 5 / 7

विटामिन बी12 की कमी का एक लक्षण यह भी है कि इससे सांस फूलने की दिक्कत होने लगती है. बिना किसी मेहनत के भी व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है.

हाथ-पैरों में झनझनाहट और सुन्नपन

हाथ-पैरों में झनझनाहट और सुन्नपन 6 / 7

विटामिन बी12 की कमी से हाथ-पैरों में झनझनाहट और सुन्नपन की दिक्कत आने लगती है. विटामिन बी12 नर्व डैमेज की वजह बनता है जिस कारण ऐसा होता है.

विज्ञापन

इन लक्षणों को भी ना करें इग्नोर

इन लक्षणों को भी ना करें इग्नोर 7 / 7

विटामिन बी12 की कमी के कारण मूड स्विंग्स होना, मसल्स में दर्द और अकड़न महसूस होना या बैलेंस बिगड़ने जैसी दिक्कतें भी होती हैं. ऐसे में इन लक्षणों को इग्नोर ना करें और डॉक्टर से संपर्क करें जिससे इस कमी का पता लगाकर इसे पूरा करने की कोशिश की जा सके. यह भी पढ़ें - बच्चे को क्यों हो जाती है कब्ज? डॉक्टर ने बताया माता-पिता की ये 7 गलतियां बनती हैं वजह

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन