इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर हैं ये 5 ड्रिंक्स, गर्मियों में पिएंगे तो नहीं लगेगी लू

High-Electrolyte Drinks: गर्मियों में धूप और लू की मार से बचे रहने के लिए यहां बताए ड्रिंक्स पिए जा सकते हैं. ये इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर ड्रिंक्स शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करते हैं जिससे कमजोरी और थकान नहीं होती और शरीर में एनर्जी बनी रहती है.

loo se bachne ke liye kya piye
1 / 7
loo se bachne ke liye kya piye

Electrolyte Drinks For Summer: इलेक्ट्रोलाइट्स ड्रिंक्स पीने पर शरीर को जरूरी खनिज जैसे सोडियम, पौटेशियम और मैग्नीशियम मिलते हैं. ये वो खनिज हैं जो धूप के कारण पसीने से निकल जाते हैं या बीमार होने पर शरीर में इनकी कमी होने लगती है. इन खनिजों की कमी से शरीर का फ्लुइड बैलेंस बिगड़ जाता है, मसल्स में दर्द रहने लगता है और नर्व्स और दिल के फंक्शन पर असर पड़ता है सो अलग. ऐसे में यहां आपके लिए ऐसी 5 इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स का जिक्र किया जा रहा है जो आप घर पर ही आसानी से बनाकर पी सकते हैं.

विज्ञापन

तरबूज का जूस

तरबूज का जूस 2 / 7

घर पर ही तरबूज का जूस बनाकर पिएं और इसमें थोड़ा सा नमक भी डालें. इससे शरीर को पौटेशियम के साथ ही सोडियम भी मिल जाता है. यह एक हाइड्रेटिंग ड्रिंक है जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करती है.

विज्ञापन

छाछ

छाछ 3 / 7

छाछ शरीर को हाइड्रेटेड रखती है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है सो अलग. इसमें हल्का सा जीरा और काला नमक डालकर पिएं. यह गर्मियों के लिए परफेक्ट ड्रिंक साबित होती है.

नारियल पानी

नारियल पानी 4 / 7

बेस्ट इलेक्ट्रोलाइट्स ड्रिंक्स में नारियल पानी का जिक्र होता है. नारियल पानी से शरीर को सोडियम और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा मिल जाती है. किसी भी स्पोर्ट्स ड्रिंक से कई ज्यादा बेहतर है नारियल पानी.

विज्ञापन

आम पन्ना

आम पन्ना 5 / 7

इलोक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करने के लिए आम पन्ना पिया जा सकता है. इसमें सोडियम होता है, पौटेशियम होता है और यह विटामिन सी का भी अच्छा स्त्रोत है. आम पन्ना शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स तो देता ही है, साथ ही लू से बचाने में रामबाण भी है.

नमक के साथ नींबू पानी

नमक के साथ नींबू पानी 6 / 7

नमक वाला नींबू पानी पीने पर शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स लेवल्स बैलेंस हो जाते हैं. गर्मियों के दिनों में खासतौर से नींबू पानी पीते रहना चाहिए.

विज्ञापन

किन लोगों को इलेक्ट्रोलाइट्स की ज्यादा जरूरत होती है

किन लोगों को इलेक्ट्रोलाइट्स की ज्यादा जरूरत होती है 7 / 7

जिन लोगों के शरीर से किसी भी तरह से फ्लुइड्स ज्यादा निकलते हैं उन्हें इलेक्ट्रोलाइट्स की ज्यादा जरूरत हो सकती है, जैसे उल्टी होने पर, दस्त लग जाने पर या बहुत ज्यादा पसीना बहने के बाद. यह भी पढ़ें - इन 3 लोगों को नहीं पीना चाहिए नींबू पानी, साइड इफेक्ट्स तबीयत को कर सकते हैं खराब

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन