पाचन दुरुस्त रखना है? इस तरह बनाएं वेजिटेबल दलिया, हर रोज मिलेगा हेल्दी स्वाद

Vegetable Dalia Benefits: आज हम आपको दलिया बनाने की ऐसी रेसिपी बताएंगे जिससे न सिर्फ स्वाद अच्छा मिलेगा, बल्कि पेट से संबंधित परेशानियां भी दूर हो जाएंगी. इसे बनाने के लिए आपको हमारी बताई गई रेसिपी को फॉलो करना होगा. 

Vegetable Dalia Easy Recipe

वेजिटेबल दलिया की रेसिपी यहां जानें- Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Vegetable Dalia Easy Recipe: कई लोगों को दलिया का स्वाद बिल्कुल पसंद नहीं आता, लेकिन क्या आपको पता है कि वेजिटेबल दलिया पेट के लिए सबसे हल्का, जल्दी पचने वाला और फाइबर से भरपूर सुपरफूड माना जाता है? अगर इसे सही तरह से बनाया जाए तो ये दोनों फायदा दे सकते हैं. अगर आप इसमें सब्जियों का इस्तेमाल करेंगे तो आपको पेट संबंधित तमाम परेशानियां दूर हो सकती हैं. साथ ही, इसे खाने से पेट भरा हुआ रहता है और ओवरईटिंग की परेशानी भी दूर हो जाती है. ऐसे में हम आपको वेजिटेबल दलिया बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं, जिसकी मदद से पाचन तंत्र को दुरुस्त रखा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- ऐसी कौन सी बीमारी है जिससे आपका वजन बढ़ता है? यहां जानिए तेजी से वजन बढ़ने का क्या कारण है

विज्ञापन

वेजिटेबल दलिया की रेसिपी | Vegetable Dalia Recipe

सामग्री

  • दलिया- 1 कप
  • टमाटर- 2
  • घी- आधा कप
  • प्याज- 1
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- आधा चम्मच
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • सोयाबीन- 1 कप

विधि

  • सबसे पहले दलिया को भिगोकर रखें और गैस ऑन करके कुकर को गर्म करने के लिए रखें.
  • दूसरी तरफ प्यार के छिलके उतारें और बारीक काट लें. आप शिमला मिर्च, टमाटर या सोयाबीन को भी तैयार करके रख सकते हैं.
  • इसके बाद कुकर में घी डालें और दलिया डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें.
  • फिर सब्जियां और 4 कप पानी डालकर अच्छी तरह से कुकर बंद करके सीटी आने दें.
  • इधर, एक पैन में 2 चम्मच घी भी गर्म करें और सभी मसाले और प्याज डालकर तड़का लगाएं.
  • इस तड़के को दलिया में डालकर ऊपर से हींग भी डाल दें. बस आपका स्वादिष्ट तड़का वाला दलिया तैयार हो गया है.

वेजिटेबल दलिया खाने के फायदे 

  • पेट की समस्या कम होना
  • पाचन तंत्र को बेहतर बनाना
  • डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद
  • ब्लड शुगर को स्थिर रहना
  • पेट की सूजन कम करना
  • दर्द से राहत देना
  • दस्त को कम करना  
  • गैस के लिए फायदेमंद 

वेजिटेबल दलिया कैसे खाएं? 

वेजिटेबल दलिया को आप कई हेल्दी तरीकों से खा सकते हैं. इसे आप सुबह के नाश्ते में अपने आहार में शामिल कर सकते हैं. वहीं, दही के साथ इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा. बाकी आप इसमें बीन्स, गाजर, मटर या पालक जैसी सब्जियों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.   

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ