खाना खाने के बाद रोजाना करें पान का सेवन, डॉक्टर Subhash Goyal ने कहा नुकसान नहीं, सेहत के लिए है वरदान

ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि खाना खाने के बाद पान खाने के शौकीन होते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और पान का सेवन करना पसंद करते हैं, तो आइए जानते हैं डॉक्टर सुभाष गोयल से पान खाने के फायदों के बारे में.

health benefits of paan after meals

खाना खाने के बाद रोजाना पान का सेवन करने से क्या होता है- Image Credit- Freepik

Health Benefits of Paan: पहले के समय में ऐसे बहुत से लोग थे जो कि पान खाने के काफी ज्यादा शौकीन होते थे. इसके साथ ही बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो कि इसका सेवन करना ही पसंद नहीं करते. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि रोजाना पान खाने से आपकी सेहत को काफी ज्यादा फायदा हो सकता है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं डॉक्टर सुभाष गोयल से कि हर दिन खाना खाने के बाद पान का सेवन करना आपके लिए किस हद तक लाभदायक हो सकता है, साथ ही इसके फायदों के बारे में.

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सपर्ट से जानें क्यों खाना चाहिए पान?

डॉक्टर सुभाष गोयल का यह मानना है कि जो भी व्यक्ति पान का सेवन करता है, वह हमेशा जवान रहता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि पान को लोगों ने नशे की चीज मान लिया है, लेकिन वह कभी भी नशे की चीज नहीं थी. क्योंकि पान के पत्ते शरीर को गर्मी देने में मदद करते हैं. उसके ऊपर लगाया गया कत्था और चूना शरीर को कैल्शियम देने में मदद करता है. उसके अंदर रखी गई इलायची, सौंफ सभी चीजें पाचन में सुधार करती हैं, साथ ही सेहत को भी अच्छा रखती हैं.

पान खाने के फायदे

रोजाना पान खाने से दांत मजबूत बनते हैं. पान के सेवन से जीभ और मसूड़ों की सफाई होती है, जिससे मुँह के बैक्टीरिया कम होते हैं. इसके अलावा, पान के पत्ते में मौजूद प्राकृतिक तत्व शरीर को थकान और कमजोरी से बचाने में मदद करते हैं. यह मानसिक ताजगी भी देता है और व्यक्ति को तरोताजा महसूस कराता है. डॉक्टर सुभाष गोयल का कहना है कि पान का सेवन उचित मात्रा में किया जाए तो यह शरीर को जवान बनाए रखने में मदद करता है. पेट, हृदय और दांतों की सेहत के लिए पान लाभकारी है. साथ ही, इसमें मौजूद मसाले और हर्बल तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक होते हैं. इसलिए, अगर आप खाना खाने के बाद हल्का पान खाना पसंद करते हैं, तो यह न केवल स्वादिष्ट है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है. ध्यान रहे कि पान का सेवन संतुलित मात्रा में करें और इसे रोजमर्रा की जीवनशैली में शामिल करें, ताकि इसके सारे लाभ मिल सकें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ