रात में कितने घंटे सोना जरूरी? AIIMS के डॉक्टर की सलाह से समझें कितनी लेनी चाहिए नींद 

How Much Sleep Needed: रात को जल्दी सोना और उठना हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, लेकिन यह रूटीन बहुत कम लोगों फॉलो करते हैं. इसलिए यह जानना जरूरी है कि एक इंसान के लिए कितनी नींद लेना जरूरी है.

How Much Sleep Needed

इंसान को कितने घंटे सोना चाहिए? Image Credit- Freepik

How Much Sleep Human Need: पूरे दिन काम करने के बाद बॉडी को आराम देना बहुत ही जरूरी है और आराम सिर्फ नींद लेने से ही मिलता है. इसलिए अक्सर डॉक्टर रात को जल्दी सोने और उठने की सलाह देते हैं, लेकिन बिजी शेड्यूल होने की वजह से बहुत कम लोग इस रूटीन को फॉलो कर पाते हैं. खासकर कामकाजी लोगों को रात को ही फोन चलाने या परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलता है. हालांकि, रात को देर से सोना सही नहीं माना जाता, क्योंकि बहुत सारे लोगों की नींद पूरी नहीं होती. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि एक इंसान को एक दिन में कितनी नींद लेना जरूरी है. इसको लेकर एम्स की ओर से आयोजित एक प्रोग्राम में नींद की जरूरत, नींद के टाइम जैसे विषयों पर बात की गई. एम्स के स्लीप लेप भी इसको लेकर भी रिसर्च मौजूद है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंसान को कितने घंटे सोना चाहिए?

एक हेल्दी इंसान को पूरे दिन में कम से कम 7 घंटे की नींद लेनी चाहिए. अमेरिकन एकेडमी ऑफ स्लीप मेडिसिन और स्लीप रिसर्च सोसाइटी की एक रिसर्च के मुताबिक, 18 से 60 साल के एक हेल्दी इंसान को 7 या उससे ज्यादा घंटे सोना चाहिए. हालांकि, सोने का वक्त इंसान की लाइफस्टाइल के हिसाब से बदल सकता है.  

क्या 5 से 6 घंटे की नींद लेना काफी है? 

अगर कोई इंसान रोजाना सिर्फ 5 से 6 घंटे सो रहा है और उसे लगता है कि वह इसकी आदत डाल चुका है तो इसका मतलब यह नहीं है कि शरीर को पूरी नींद मिल रही है. इसको लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि कम से कम 7 घंटे की नींद लेना जरूरी है, क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता तो  मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियां, स्ट्रोक और डिप्रेशन जैसी परेशानियां हो जाती हैं. 

विज्ञापन

सिर्फ नींद का टाइम नहीं, बल्कि क्वालिटी भी जरूरी 

नींद के टाइम पर ध्यान देना जरूरी नहीं है, क्योंकि कई बार पूरी नींद लेने के बाद भी इंसान थका हुआ महसूस करता है. उदाहरण के तौर पर समझते हैं कि अगर कोई इंसान 8 घंटे बिस्तर पर रहने के बावजूद अगर रात में बार-बार जागता है या सुबह उठकर भी थका हुआ महसूस करता है तो उसे अच्छी नींद नहीं आई है. इसलिए क्वालिटी पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है.

अच्छी नींद के लिए क्या करना चाहिए? 

  • हर इंसान के लिए नींद को बेहतर बनाने के तरीके काफी अगल हो सकते हैं जैसे कुछ लोग कहीं भी आसानी से सो जाते हैं तो किसी को अंधेरे के बिना नींद नहीं आती. 
  • अच्छी नींद के लिए आपको एक रूटीन बनाना होगा, क्योंकि हर रोज अलग-अलग टाइम क्ववालिटी को इफेक्ट कर सकता है.  
  • कई बार ज्यादा खाने की वजह से पेट में दर्द होता है, जिसकी वजह से रात को नींद नहीं आती. इसलिए रात के खाने पर आपको काफी ध्यान देना चाहिए. 
  • खाने के बाद लगभग 10 से 15 मिनट एक्सरसाइज करें और बेहतर नींद के लिए सोने से पहले हल्का गुनगुना पानी पिएं.

इसे भी पढ़ें- हाई कोलेस्ट्रॉल में नहीं खानी चाहिए ये 4 तरह की चीजें, शरीर में बढ़ सकता है प्लाक

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ