Ravi Kishan ने कैसे घटाया 15 किलो वजन? एक्टर ने बताई अपनी वेट लॉस डाइट

Ravi Kishan Weight Loss: रवि किशन अपनी फिटनेस के लिए भी चर्चा में रहते हैं. ऐसे में रवि की फिटनेस का क्या राज है और किस तरह रवि अपनी सेहत का ख्याल रखते हुए वजन कंट्रोल करते हैं, जानिए यहां.

Ravi Kishan Weight Loss

खुद को इस तरह फिट रखते हैं रवि किशन. Image Credit - ANI NEWS24

Ravi Kishan Fitness: एक्टर और नेता रवि किशन हालिया दिनों में अपनी बातों के लिए खासा चर्चा में रहते हैं. रवि किशन कभी मीम्स में गाते हुए नजर आते हैं तो कभी कुछ ऐसी बात कह देते हैं जिसे देखकर लोग ठहाके लगाने को मजबूर हो जाते हैं. वहीं, फैंस रवि किशन की पर्सैनेलिटी और फिटनेस को भी खूब पसंद करते हैं. 57 साल की उम्र में भी रवि किशन खुद को फिट रखते हैं और अपने खानपान का खासा ख्याल रखते हैं. ऐसे में रवि किशन ने खुद इस बात का जिक्र किया है कि किस तरह वे 15 किलो वजन कम (Weight Loss) करने में कामयाब हुए. आप भी जान लीजिए रवि का फिटनेस सीक्रेट.

विज्ञापन
विज्ञापन

रवि किशन ने ऐसे कम किया 15 किलो वजन

रवि किशन ने एक पॉडकास्ट के दौरान इस बात का जिक्र किया था कि वे अपनी डाइट से 15 किलो वजन घटाने में कामयाब हुए थे. रवि ने कहा कि उन्होंने अनाज खाना छोड़ दिया और सिर्फ फल खाए. इस ग्रेन फ्री डाइट से रवि को फिट रहने में मदद मिली. अपने खानपान से अनाज निकालकर और सिर्फ फ्रूट बेस्ड डाइट लेकर रवि फिट रह सके.

सुबह की शुरुआत होती है ऐसी

विज्ञापन

रवि के स्टाफ को भी पता है कि वे किस तरह की डाइट लेते हैं. रवि को सुबह काढ़ा चाहिए, चना चाहिए या कुछ हल्का खाना है यह भी उनके स्टाफ को पता होता है. टी सीरीज को दिए इंटरव्यू में रवि ने बताया कि कभी वे फल लेते हैं, कभी भीगे बादाम, गर्म पानी या तुलसी के पत्ते वगैरह लेते हैं. रवि किशन बताते हैं कि वे सुबह लहसुन खाते हैं या कच्चा अदरक भी खाते हैं और उसके बाद एक कॉफी पी लेते हैं.

वर्कआउट करते हैं रवि किशन

विज्ञापन

फिट रहने के लिए रवि किशन ना सिर्फ डाइट पर ध्यान देते हैं बल्कि वे वर्कआउट करते हैं, स्विमिंग करते हैं और 200-300 दंड मारते हैं. रवि कहते हैं कि वे रोजाना एक-डेढ़ घंटा अपने शरीर को जरूर देते हैं. जिंदगी बहुत हेक्टिक रहती है, बहुत भागदौड़ रहती है, फिजिकल के साथ-साथ दिमाग भी थकता है. ऐसे में वर्कआउट करके वे खुद को फिट रखते हैं.

पापा से मिली प्रेरणा

विज्ञापन

खुद को फिट रखने की प्रेरणा रवि को उनके पिता से मिली है. रवि कहते हैं कि उनके पिता हमेशा अपनी फिटनेस का ख्याल रखते थे, हेल्थ कोंशियस रहते थे और इसी से रवि ने भी फिट रहने की इम्पोर्टेंस समझी. रवि बताते हैं कि उनके पिता कभी भी बाहर का नहीं खाते थे. इसीलिए रवि भी मानते हैं कि घर पर बना खाना सबसे अच्छा होता है. चाहे कुछ चटपटा भी खाना हो तो घर का बना ही खाना चाहिए.

शूट पर पानी पीना करते हैं प्रायोरिटाइज

विज्ञापन

शूटिंग के दौरान रवि किशन पानी ज्यादा पीते हैं. वे कोशिश करते हैं कि दिन में 5 से 7 लीटर पानी वे पीते रहें. इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है.

किस तरह वजन घटाया जा सकता है

विज्ञापन

वजन कम करने के लिए अनाज छोड़ने की ही जरूरत नहीं है बल्कि कुछ बातों को ध्यान में रखकर भी वजन कम किया जा सकता है. NHS के अनुसार, हफ्ते में 150 मिनट तक एक्टिव रहने की कोशिश करनी चाहिए. इसके अलावा, फूड लेबल्स को पढ़कर ही खाना खाना चाहिए, शुगरी ड्रिंक्स की जगह पर पानी ज्यादा पीना चाहिए. हाई शुगर और हाई फैट वाले फूड्स से परहेज किया जा सकता है.

ये करने से बचें

विज्ञापन
  • किसी भी डाइट से अचानक वजन घटाने से बचें.
  • अनहेल्दी फूड्स को डाइट से निकालना जरूरी है.
  • मील्स स्किप ना करें.
  • अगर पेट भर गया है तो प्लेट खाली करना जरूरी नहीं है. बचे हुए खाने के अगले दिन के लिए रखा जा सकता है.
  • एक्सपर्ट की सलाह और निगरानी में वजन कम किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – Saif Ali Khan 56 की उम्र में भी कैसे दिखते हैं फिट? अंडे और चावल वाली यह सिंपल डाइट है फिटनेस का सीक्रेट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ