पेशाब में खून दिखे तो न करें नजरअंदाज! इंफेक्शन से लेकर कैंसर तक हो सकते हैं ये कारण

Hematuria Cause: अक्सर लोगों को शिकायत रहती है कि उन्हें पेशाब में खून या रंग बदला-बदला दिखाई दे रहा है. ऐसे में क्या ये आम समस्या है या फिर इसके पीछे कोई गंभीर कारण हो सकते हैं, आइए जानते हैं इस स्टोरी में.

Blood In Urine

पेशाब में खून आने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं? (Image: AI/Pexels)

क्या आप को भी पेशाब करते वक्त यूरीन का रंग बदला-बदला सा नजर आ रहा है? अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि अचानक उनके पेशाब का रंग सामान्य से बदलकर गुलाबी या खून जैसा हो गया है. इस तरह के बदलाव के देखकर मन घबरा उठता है और डर लगता है कि कहीं शरीर में कोई बड़ी बीमारी तो पैदा नहीं हो गई, जो भविष्य में ज्यादा तकलीफ का कारण बने. हालांकि, ऐसा डर पैदा होना आम है, लेकिन ऐसे लक्षणों के नजरअंदाज करना काफी खतरनाक हो सकता है.

विज्ञापन

कई बार ऐसा भी होता है कि लोग पेशाब के बदले हुए रंग को कोल्ड ड्रिंक या किसी तरह के खानपान से जोड़कर नजरअंदाज कर देते हैं, सोचते हैं कि शायद मैंने वह चीज खाई थी, इसलिए पेशाब का रंग बदल गया है और कुछ देर में ठीक हो जाएगा. ऐसी लापरवाही शरीर में मौजूद समस्या को बढ़ाने का और वक्त देती है और एक वक्त ऐसा आ जाता है कि मरीज को बड़ी मेडिकल जांच आदि का सामना करना पड़ता है. इसलिए बेहतर रहेगा कि पहले ही जान लिया जाए कि आखिर किन-किन कारणों से पेशाब में खून दिखाई देने लगता है.

विज्ञापन

मेडिकल भाषा में क्या कहलाती है ये समस्या?

NIH में प्रकाशित एक रिपोर्ट में इस समस्या को लेकर बताया गया कि, पेशाब में खून आने की स्थिति को मेडिकल भाषा में हेमट्यूरिया (Hematuria) कहा जाता है. इस स्थिति में पेशाब का रंग गुलाबी, लाल या भूरे रंग का दिखाई देने लगता है. रिपोर्ट बताती है कि पेशाब का रंग बदलने के लिए खून की थोड़ी मात्रा ही काफी होती है. इस स्थिति में कई लोगों को दर्द का महसूस नहीं होता है, लेकिन पेशाब करते समय खून के थक्के निकल रहे हैं, तो यह दर्दनाक हो सकता है, या अगर ये थक्के पेशाब के बहाव को रोक दें तो दर्द दे सकते हैं.

विज्ञापन

किन-किन कारणों से हेमट्यूरिया की स्थिति पैदा हो सकती हैं?

  • ब्लैडर, किडनी, मूत्रमार्ग या प्रोस्टेट में इंफेक्शन या सूजन हो, तो पेशाब में खून दिखाई दे सकता है.
  • किसी तरह की चोट
  • मूत्र मार्ग में पथरी
  • अचानक ज्यादा एक्सरसाइज करने पर भी कभी-कभार ऐसी स्थिति पैदा हो सकती है.
  • BPH- बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया (यह पुरुषों में प्रोस्टेट ग्रंथ के बढ़ने की एक आम समस्या है, जो कैंसर का कारण नहीं बनती.)
  • इनके अलावा कुछ गंभीर कारण भी इस समस्या का खतरा बढ़ाते हैं.
  • ब्लैडर में कैंसर, किडनी कैंसर, किडनी में स्टोन
  • किडनी से जड़ी कोई गंभीर समस्या
  • खून का थक्का जमने से जुड़ी बीमारियां, जैसे कि हीमोफीलिया भी इस समस्या का कारण हो सकते हैं.

ऐसी स्थिति में क्या करें?

अगर आपको इस तरह की समस्या दिख रही है, तो बिना देरी किए और बिना नजरअंदाज किए डॉक्टर से इसकी जांच कराएं. संबंधित डॉक्टर कुछ टेस्ट की मदद से इस समस्या के पीछे क्या कारण है, उसका पता लगा सकते हैं और सही दवा आदि से आपकी इस समस्या को दूर कर सकते हैं. हालांकि, अगर आप देर करेंगे, तो हो सकता है कि यह समस्या गंभीर रूप ले लें और आपको भविष्य में बहुत परेशान करना पड़े.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ