हाई कोलेस्ट्रॉल में नहीं खानी चाहिए ये 4 तरह की चीजें, शरीर में बढ़ सकता है प्लाक

Foods To Avoid In High Cholesterol: खानपान की ऐसी कुछ चीजें हैं जो गंदे कॉलेस्ट्रोल को बढ़ा सकती हैं. ऐसे में यहां जानिए वो कौन से फूड्स हैं जो हाई कॉलेस्ट्रोल से परेशान लोगों को नहीं खाने चाहिए.

High Cholesterol Foods
1 / 7
high cholesterol me kya nahi khana chahiye

High Cholesterol: शरीर में गंदा कॉलेस्ट्रोल बढ़ने लगता है तो इसे हाई कॉलेस्ट्रोल की दिक्कत कहते हैं. हाई कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल करना और कम करना जरूरी होता है क्योंकि कॉलेस्ट्रोल बढ़कर रक्त धमनियों में जमने लगता है और रक्त के प्रवाह को बाधित करता है जिससे शरीर अलग-अलग दिक्कतों की चपेट में आने लगता है. कई बार दिक्कतें गंभीर होती हैं और हार्ट अटैक या स्ट्रोक की नौबत भी आ सकती है. ऐसे में हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की जर्नल में छपी रिपोर्ट के अनुसार, खानपान की कुछ ऐसी चीजें हैं जो हाई कॉलेस्ट्रोल से परेशान लोगों को बिल्कुल नहीं खानी चाहिए.

विज्ञापन

कॉलेस्ट्रोल बढ़ा सकता है लाल मीट

कॉलेस्ट्रोल बढ़ा सकता है लाल मीट2 / 7

लाल मीट में सैचुरेटेड फैट्स की मात्रा ज्यादा होती है. इसे बिल्कुल छोड़ देने के बजाय इसे खाने की मात्रा कम की जा सकती है. लाल मीट को कम खाया जाए तो कॉलेस्ट्रोल की मात्रा कम हो सकती है. लाल मीट के बजाय स्किनलेस चिकन या फिश वगैरह खाई जा सकती है.

विज्ञापन

फ्राइड फूड्स

फ्राइड फूड्स 3 / 7

तली हुई चीजें कॉलेस्ट्रोल लेवल्स को कई हद तक बढ़ा देते हैं. खाने की चीजों को फ्राई कर दिया जाए तो इससे एनर्जी डेंसिटी और कैलोरी काउंट बढ़ जाते हैं. ऐसे में फूड्स तलने के बजाय आप उन्हें एयर फ्राई करके खा सकते हैं या अन्य हेल्दी कुकिंग ऑप्शंस चुन सकते हैं.

प्रोसेस्ड मीट

प्रोसेस्ड मीट 4 / 7

प्रोस्सेड मीट कॉलेस्ट्रोल और सैचुरेटेड फैट्स से भरपूर होते हैं. इनमें लाल मीट से कम कॉलेस्ट्रोल होता है लेकिन ये पूरी तरह कॉलेस्ट्रोल फ्री नहीं होते हैं.

विज्ञापन

बेक्ड फूड्स

बेक्ड फूड्स 5 / 7

कुकीज, केक्स और पेस्ट्री को बनाने में मक्खन और फैट्स का ज्यादा इस्तेमाल होता है जिससे ये हाई कॉलेस्ट्रोल वाले फूड्स बन जाते हैं. ऐसे में फूड्स बेक करने के लिए मक्खन की जगह पर केले या किसी और कम फैट वाले सब्टिट्यूट का इस्तेमाल किया जा सकता है.

क्या खाने पर कम होता है हाई कॉलेस्ट्रोल

क्या खाने पर कम होता है हाई कॉलेस्ट्रोल 6 / 7

खानपान की कुछ चीजें हाई कॉलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करती हैं, जैसे - ओट्स, भिंडी, सूखे मेवे, जौ, सोया, वेजीटेबल ऑयल, फैटी फिश, स्टेरॉल्स और स्टेनॉल्स से फोर्टिफाइड फूड्स, सेब, अंगूर, स्ट्रॉबेरीज और फाइबर सप्लीमेंट्स.

विज्ञापन

कॉलेस्ट्रोल में डाइट की भूमिका

कॉलेस्ट्रोल में डाइट की भूमिका 7 / 7

डाइट यानी खानपान शरीर को सीधेतौर पर प्रभावित करता है. व्यक्ति अगर पहले से बढ़ते कॉलेस्ट्रोल से परेशान है तो खानपान में बदलाव करके कॉलेस्ट्रोल को कम किया जा सकता है. इससे दिल की दिक्कतों का खतरा भी कम होता है. यह भी पढ़ें - क्या मल में खून आना पेट के कैंसर का लक्षण है? जानिए स्टूल ब्लीडिंग Cancer का संकेत है या नहीं अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन