हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ये 15 संकेत बताते हैं कि शरीर को नींद की जरूरत है, कहीं आपकी बॉडी भी तो नहीं दे रही साइन

Lack Of Sleep Signs: नींद की कमी से शरीर पर एक नहीं बल्कि कई लक्षण नजर आने लगते हैं. ऐसे में यहां जानिए कि नींद की कमी होने पर शरीर क्या संकेत देने लगता है.

विज्ञापन
शरीर पर कैसे दिखते हैं नींद की कमी के संकेत, जानिए यहां.

Signs Body Needs Sleep: हमारे शरीर के पास अपनी जरूरतें बताने के कई तरीके हैं. अगर शरीर में किसी चीज की कमी होती है या शरीर को किसी चीज की जरूरत होती है तो शरीर अलग-अलग तरह से संकेत देने लगता है. नींद पूरी ना होने पर भी शरीर यही करता है. शरीर अलग-अलग तरीकों से बताता है कि उसे नींद की जरूरत है. अधिकतर लोग ऑफिस से लेट आते हैं और खाना खाने के बाद सोने के बजाय घंटों तक मोबाइल स्क्रॉल करते रहते हैं. सोने का समय कब पीछे छूट जाता है पता ही नहीं चलता. लोगों को लगता है कि 4 से 5 घंटें सोने पर या ज्यादा से ज्यादा 6 घंटे सोने पर नींद पूरी हो गई है. लेकिन, शरीर की नींद की जरूरत अलग होती है. ऐसे में नींद पूरी ना होने पर शरीर संकेत (Lack Of Sleep Signs) देने लगता है. यहां जानिए ऐसे शरीर के ऐसे कौन से 15 संकेत हैं जो कहते हैं कि उसे नींद की जरूरत है.

यह भी पढ़ें – बिस्तर पर करवट बदलते समय चक्कर आने का क्या कारण है? डॉक्टर ने बताया कान से जुड़ी है यह समस्या

ये 15 संकेत बताते हैं शरीर को नींद की जरूरत है

उठने के साथ ही थकान

विज्ञापन

अगर आप रोजाना उठकर थका हुआ महसूस करते हैं तो यह नींद की कमी का संकेत हो सकता है. स्ट्रेस, लगातार जागना और खराब लाइफस्टाइल के बीच नींद पूरी ना होना शरीर को बुरी तरह थका देता है.

दिन में नींद आना

विज्ञापन

अगर आपको दिन में नींद आती है या आप ऑफिस में नींद के झटके महसूस करते हैं, मीटिंग में सीधे बैठ पाना आपके लिए मुश्किल हो जाता है और आंखें बंद होने लगती हैं तो यह नींद की कमी का संकेत है.

उठकर बार-बार सो जाना

विज्ञापन

अगर आप अपने अलार्म को बार-बार स्नूज करते हैं यानी अलार्म बजते ही उसे आगे बढ़ाते रहते हैं और बार-बार फिर सो जाते हैं तो यह आपके शरीर का सिग्नल हो सकता है कि आपकी नींद पूरी नहीं हुई है.

बिगड़ता है फोकस

विज्ञापन

नींद की कमी (Neend Ki Kami) होने पर व्यक्ति को फोकस करने में दिक्कत आने लगती है. किसी भी काम को व्यक्ति पूरा ध्यान लगाकर नहीं कर पाता है.

बातें भूलना

विज्ञापन

हर छोटी-मोटी बात को बार-बार भूलने रहना, डिटेल्स याद ना रख पाना, नाम भूलना या अपनी चाभी कहीं रखकर भूल जाना नींद की कमी के कारण हो सकता है. ऐसा इसलिए नींद की कमी दिमाग और याद्दाश्त को भी प्रभावित करती है.

शुगर और स्नैक्स की क्रेविंग

विज्ञापन

जब शरीर थका हुआ होता है तो उसे शुगर की क्रेविंग होने लगती है, नमकीन स्नैक्स खाने का मन करने लगता है और कॉफी पीने की इच्छा होती है. नींद भूख से जुड़े हार्मोन्स को प्रभावित करती है जिसके कारण क्रेविंग्स स्ट्रॉन्ग लगने लगती हैं.

बार-बार कॉफी या चाय पीना

विज्ञापन

शरीर को नींद की जरूरत है इसका एक संकेत यह भी होता है कि नॉर्मल तरह से फंक्शन करने के लिए आपको दिनभर कैफीन पर निर्भर रहना पड़ता है. सुबह 9 से शाम 7 बजे तक अगर आपको बार-बार कॉफी या चाय की तलब होती रहती है तो हो सकता है यह शरीर का संकेत हो कि आपको नींद की कमी के कारण थकान और सुस्ती आ रही है.

आंखें सूखी और भारी महसूस होती हैं

नींद की कमी से आंखों में ड्राइनेस (Dry Eyes) होने लगती है, आंखें भारी लगने लगती हैं, देखने पर धुंधला नजर आता है और ऐसा महसूस हो सकता है कि आंखों के अंदर कुछ चुभ रहा है. लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठे रहने से भी ऐसा होता है.

सिर में दर्द रहना

सिर में दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. सिरदर्द का एक कारण नींद की कमी भी हो सकता है. तनाव, टेंशन और डिहाइड्रेश के साथ ही अगर नींद की कमी भी हो तो अक्सर ही सिर में दर्द रहता है.

बीमार पढ़ना

नींद शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को सपोर्ट करती है. ऐसे में अगर नींद की कमी हो जाए तो इम्यूनिटी भी कमजोर पड़ सकती है. सर्दी, जुकाम और शरीर में थकान बनी रहती है.

त्वचा मुरझाई हुई नजर आती है

नींद की कमी का असर त्वचा पर भी दिखता है. त्वचा मुरझाई हुई, पफी और डल नजर आती है. चेहरे पर फ्रेशनेस नजर नहीं आती है.

गलतियों का बढ़ना

नींद की कमी से फोकस में कमी आने लगती है. इससे काम में गलतियां ज्यादा होने लगती हैं. कभी आप इमेल में अटैचमेंट लगाना भूल जाते हैं तो कभी मीटिंग के समय में गड़बड़ी हो जाती है.

आप क्लम्जी हो जाते हैं

नींद की कमी से आपके हाथ से कभी कुछ गिर जाता है तो कभी आप किसी चीज से टकरा जाते हैं. आप पहले से ज्यादा क्लम्जी होने लगते हैं.

तुरंत आ जाती है नींद

जैसे ही आप सोने के लिए आंखें बंद करते हैं आपको तुरंत नींद आ जाती है. ऐसा लगता है शरीर एकदम से शट डाउन हो गया है. यह शरीर का संकेत हो सकता है कि नींद की कमी हो गई है.

पूरी नींद लेकर अच्छा महसूस होता है

अगर आप एक रात 9 से 10 घंटे की नींद ले लेते हैं तो आपको बेहतर महसूस होने लगता है. ऐसा लगता है कि लंबी थकान शरीर से उतर गई है.

यह भी पढ़ें – कैसे पता चलेगा कि सिरदर्द ब्रेन ट्यूमर है? न्यूरोसर्जन ने बताया Brain Tumor के लक्षण कैसे पहचानें 

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola