हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ब्लड प्रेशर रहेगा हमेशा कंट्रोल, अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, 21 दिनों में दिखेगा असर

High BP Control Tips: खान-पान और बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल हमें बीमार करता है। हाई बीपी भी इनमें शामिल है। बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को समय रहते कंट्रोल नहीं किया गया तो ये आगे चलकर कई गंभीर समस्याओं का बुलावा दे सकता है। ऐसे में जानिए किन फूड्स को खाने से इसे कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन

High BP Control Tips: हाई ब्लड प्रेशर आम समस्या बन गई है, जो एक गंभीर बीमारी का भी रूप ले रही है। लोगों की अस्त-व्यस्त जिंदगी इसका कारण है। इसके अलावा, एक वजह ये भी है कि हम अब अपनी डाइट में हेल्दी फूड्स का पर्याप्त इनटेक नहीं करते हैं। अधिकांश समय बाहर का तला-भूना और फास्ट फूड खाना हमारी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गया है। इससे हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है।  अगर हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में न रखा जाए, तो किडनी फेल और दिल की बीमारी की समस्या हो सकती है।

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि सही खान-पान अपनाने से नेचुरली ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। हेल्थ एक्सपर्ट और न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने कुछ खास फूड्स के बारे में बताया है, जिसे खाने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिलेगी। इन फूड्स को 21 दिनों तक नियमित रूप से खाने से काफी हद तक बीपी नॉर्मल हो जाएगा।

इन 5 फूड्स से दूर करें समस्या

1. एवोकाडो

विज्ञापन

एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने कहा कि एवोकाडो में पोटेशियम और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मदद करता है। पोटेशियम बॉडी में सोडियम के लेवल को मेंटेन रखने में मदद करता है। इससे स्ट्रेस कम होता है। यह फल हर्ट को हेल्दी रखने में भी अच्छा माना जाता है। इस फल को सुबह खाली पेट खाना चाहिए।

ये भी पढ़ें-Monsoon Heath Tips: बरसात में जोड़ों का दर्द बढ़ा रहा है आपकी परेशानी? ये योगासन देंगे राहत

विज्ञापन

2. पत्तेदार सब्जी

पत्तेदार सब्जियों को खाने से हमारे शरीर को फायदा मिलता है। हरी सब्जियां नाइट्रेट का सोर्स होती है। इनका सेवन करने से ब्लड फ्लो बेहतर होता है। ब्लड प्रेशर को कम रखने के लिए पालक, धनिया जैसी चीजों को खाएं। इसका जूस बनाकर भी 21 दिनों तक पिया जा सकता है।

विज्ञापन

3. केला

केला खाने से भी हार्ट हेल्थ इंप्रूव होती है। यह फल आपकी ह्रदय से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। केला भी पोटेशियम और फाइबर का सोर्स होता है। यह फल खाने से ब्लड वेसेल्स को आराम मिलता है और ओवरऑल हेल्थ इंप्रूव होती है। आप इसे 21 दिनों तक नाश्ते में खा सकते हैं।

विज्ञापन

4. लहसुन

लहसुन को नेचुरल दवा माना जाता है, जो बीपी को नॉर्मल रखता है। एक्सपर्ट ने बताया है कि लहसुन में एलिसिन और सल्फर जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसे खाने से बीपी कंट्रोल होता है।

विज्ञापन

5. संतरा

हाई बीपी की समस्या के लिए संतरा खाना भी फायदेमंद होता है। खट्टे फलों में सिट्रस एसिड होता हा, जो शरीर के लिए सीमित मात्रा में मगर जरूरी होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कई हेल्थ प्रॉब्लम को दूर करते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- हार्ट अटैक से बचना है? रोज खाएं इतनी मात्रा में ये सब्जी, रिसर्च में हुआ खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola