Heart Attack के पैरों में दिखने वाले ये संकेत 46% लोग नहीं जानते? जानें डॉक्टर की राय

Heart Attack Signs: दिल की बीमारियों का रिस्क इन दिनों काफी बढ़ गया है। हार्ट डिजीज के संकेतों के बारे में जानना जरूरी होता है क्योंकि बीमारी से बचाव तब ही हो सकता है, जब आप इसके लक्षणों को समझें और जल्दी उपचार शुरू करें। हार्ट अटैक के पैरों में क्या संकेत दिखाई देते हैं? आइए जानते हैं।

Healthy Heart Tips

Heart Attack Signs: हार्ट डिजीज यूके में सबसे ज्यादा एक्टिव लाइफस्टाइल हेल्थ प्रॉब्लम है। ब्रिटिश फाउंडेशन की रिपोर्ट के माध्यम से यूके में 7 मलियन से अधिक लोगों को हार्ट की बीमारी हो सकती है। दिल की बीमारियों का रिस्क हमारी अनहेल्दी लाइफस्टाइल से ही जुड़ा होता है। हार्ट डिजीज में कई प्रकार के रोग शामिल हैं जैसे हार्ट में ब्लड पंपिंग न होना, खून के थक्के जमना या फिर दिल के रोगों से आंखों को भी नुकसान हो सकता है। आइए आपको डॉक्टर द्वारा पैरों में दिखने वाला एक रेड साइन बताते हैं, जो हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

सरी लाइव की रिपोर्ट में डॉक्टर भाविनी शाह नेशनल हार्ट हेल्थ मंथ के उपलक्ष्य में बताते हैं कि दिल की बीमारियों के संकेत ऐसे होते हैं, जो सामान्य होते हैं लेकिन समझने में कुछ लोगों के लिए मुश्किल हो सकती है। उन्होंने संकेतों के साथ-साथ इस रोग से बचाव के भी कुछ सरल उपायों को बताया है।

Heart Attack Signs

विज्ञापन

पैरों का संकेत

दिल के रोग होने का पैरों से संबंध इस प्रकार है। डॉक्टर शाह के मुताबिक हमारे घुटनों में सूजन होना पैरों का ऐसा एक रेड साइन है, जो सीधा-सीधा हार्ट हेल्थ की ओर इशारा करता है। हमारे घुटनों में सूजन होना वह संकेत है, जो लगभग दुनिया के 46% लोगों को पता नहीं होता है। इसके पीछे कारण यह है कि लोग घुटनों के दर्द के अलग-अलग कारणों की तलाश करते हैं, जो कि हार्ट अटैक से संबंधित नहीं होते हैं। साथ ही, डॉक्टर कहते हैं कि हार्ट अटैक आने से पहले 77% लोगों को सांस संबंधी समस्या होती है, जो सभी को समझ नहीं आती हैं। दिल की बीमारियों में फेफड़ों के अंदर भी लिक्विड भर जाता है।

अन्य संकेत

डॉक्टर ने चेस्ट पेन, थकान और हार्टबीट में उतार-चढ़ाव आदि भी दिल की बीमारी का लक्षण बताए हैं।

विज्ञापन

कैसे कम करें इसका रिस्क?

  • हेल्दी खाना खाएं, ताकि हार्ट डिजीज का रिस्क कम हो सके। इसमें फल, सब्जियां और साबुत अनाज भी शामिल हैं।
  • अपने शरीर को एक्टिव रखें क्योंकि इससे 70% तक हार्ट डिजीज का जोखिम कम होता है।
  • स्मोकिंग कम से कम करें।

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ