Heart Attack Causes: अच्छी सेहत के लिए नींद भी जरूरी होती है। अगर आपकी नींद अधूरी रहती है, तो इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव दिल पर पड़ता है। रात को नींद न आना किसी चेतावनी से कम नहीं है। यह सीधे तौर पर संकेत है कि आपको हार्ट अटैक आ सकता है। हालांकि, नींद की समस्याएं और हृदय रोगों के बीच एक कनेक्शन है, जिससे नींद पूरी होना जरूरी माना गया है। हेल्थ एक्सपर्ट हर इंसान को कम से कम 8 घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं ताकि उन्हें किसी प्रकार का कोई रोग न घेरे।
नींद और दिल का क्या संबंध है?
जब हमारे शरीर को पर्याप्त आराम और नींद नहीं मिलती है, तो शरीर में कोर्टिसोल और एड्रेनालाईन जैसे स्ट्रेस हार्मोन रिलीज होते हैं। यह हार्मोन शरीर को रोगों से लड़ने में मजबूती भी देते हैं, इसलिए नींद जरूरी है। इस हार्मोन के अनियंत्रित होने से ब्लड प्रेशर और हार्ट बीट में भी वृद्धि देखी जाती है। इंडिया डॉट कॉम में पब्लिश एक स्टोरी के अनुसार, डॉ. अरविंद बैडिगर, जो कि बीडीआर फार्मास्यूटिकल्स के निर्देशक हैं, बताते हैं कि तनाव के कारण लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। रात को न सोने के कारण ब्लड वेसल्स सिकुड़ती हैं, जिससे दिल का दौरा और स्ट्रोक का रिस्क बढ़ता है।
ये भी पढ़ें- Vitamin-D की कमी सेहत के लिए कैसे खतरनाक?
और क्या कारण है?
रात को न सोना, हमारे मेटाबॉलिज्म को भी इफेक्ट करता है, जिससे मेटाबॉलिक के कार्य भी प्रभावित होते हैं। नींद पूरी न होने से इंसुलिन का उतार-चढ़ाव शरीर के अंदर ज्यादा बढ़ता है, वजन बढ़ता है और अंगों में सूजन भी होती है। कुछ रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि जो लोग रात को नींद पूरी नहीं करते हैं, उनमें 45% तक अधिक हार्ट अटैक आने का जोखिम रहता है। वहीं, युवाओं में यह प्रतिशत ज्यादा भी हो सकता है।
कैसे रखें दिल का ख्याल?
हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें- नियमित व्यायाम करें, जो तनाव को कम कर दिल को मजबूत बनाते हैं।
फोटो क्रेडिट- Freepik
हेल्दी डाइट का सेवन करें- अपनी डाइट में ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, और अच्छे फैट्स को शामिल करें।
स्ट्रेस मैनेजमेंट- दिनचर्या में ध्यान, योग, और प्राणायाम जैसी गतिविधियों को शामिल करें, जिससे मानसिक शांति और आराम मिलता है।
स्लीप पैटर्न फॉलो करें- नियमित रूप से सोने और उठने का समय निर्धारित करें, रोजाना एक समय पर सोएं।
डॉक्टरी सलाह- अगर लगातार नींद न आने की समस्या रहती है, तो किसी डॉक्टर से कंसल्ट करें।
ये भी पढ़ें- विटामिन बी-12 की कमी की 5 बड़ी वजहें
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
4 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
9 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
11 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
12 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines