हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं ये 13 फूड्स, न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा बाजार से जरूर लेकर आएं घर

Healthy Foods: सेहत के लिए एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदेमंद हैं ये फूड्स. इन्हें डाइट का हिस्सा बना लिया जाए तो सेहत अच्छी रहने लगती है और बीमारियां भी दूर रहती हैं. न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए कौन से हैं ये हेल्दी फूड्स.

विज्ञापन
सेहत को अच्छा रखते हैं ये फूड्स.

Heathy Foods List: खानपान की ऐसी कई चीजें हैं जो सेहत को दुरुस्त रखती हैं. न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है. न्यूट्रिशनिस्ट का कहना कुछ ऐसे फूड्स हैं जो रोजमर्रा में खाना पकाने में काम आ सकते हैं. इनमें मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड्स क्रोनिक हेल्थ कंडीशंस को होने से रोक सकते हैं या मैनेज करने में असर दिखाते हैं. अगर इन्हें अपनी डाइट में रेग्यूलरली शामिल किया जाता रहे तो आप हेल्दी लाइफस्टाइल जी सकते हैं.

यह भी पढ़ें – अंडे से ज्यादा प्रोटीन है इन 7 फूड्स में, नाश्ते में आप भी खा सकते हैं ये चीजें

बीमारियों से बचाएंगे ये फूड्स

ब्रोकोली

विज्ञापन

ब्रोकोली में सल्फोराफेन होता है जो लिवर फंक्शन को बेहतर बनाने में कमाल का असर दिखाता है. ऐसे में फैटी लिवर (Fatty Liver) से परेशान लोगों को खासतौर से ब्रोकोली खानी चाहिए. इसे हल्का स्टीम करके हफ्ते में 3 से 4 बार खाया जा सकता है.

अलसी के बीज

विज्ञापन

मेलोपॉजल लक्षणों से राहत पाने के लिए अलसी के बीज खाए जा सकते हैं. अलसी के बीजों के गुण इसे हॉट फ्लैशेज और नाइट स्वैट्स कम करने में असरदार बनाते हैं. ऐसे में अलसी के बीजों को कूटकर दही, फल और छाछ में डालकर इसका सेवन किया जा सकता है.

करेला

विज्ञापन

करेले को नेचुरल इंसुलिन कहते हैं. इसमें मौजूद पॉलीपेप्टाइड – पी और केरेन्टिन इंसुलिन की तरह एक्टर करते हैं और ब्लड शुगर (Blood Sugar) कम करने में असरदार होते हैं. अगर कार्ब्स से भरपूर मील ले रहे हैं तो उसमें एक करेला साथ में जरूर शामिल करें.

चुकंदर

विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए चुकंदर फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद नाइट्रिक ऑक्साइड ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है. लेकिन, इसे कच्चा खाने के बजाय हल्का स्टीम करके खाने पर फायदा मिलता है.

अमरनाथ

विज्ञापन

समय से पहले सफेद हो रहे बालों और लगातार झड़ते बालों की दिक्कत दूर करने के लिए अमरनाथ के पत्ते खाए जा सकते हैं. इन पत्तों में आयरन, कॉपर और फोलेट की भरपूर मात्रा होती है जो बालों की सेहत के लिए बेहद अच्छी है. इसमें मौजूद लाइसीन हेयर हेल्थ को सपोर्ट करता है. ऐसे में हफ्ते में 2 से 3 बार अमरनाथ यानी चौलाई की सब्जी पकाकर खाई जा सकती है.

मेथी के बीज

विज्ञापन

डायबिटीज और वेट मैनेजमेंट में मदद करते हैं मेथी के बीज. मेथी के बीजों के गुण हाई शुगर लेवल्स को कंट्रोल करते हैं. ऐसे में रोजाना एक-चौथाई चम्मच भीगे हुए मेथी के बीज खाए जा सकते हैं.

प्रून्स

विज्ञापन

प्रून्स में विटामिन के, बोरोन और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है. इसमें पौटेशियम भी होता है जो हड्डियों की सेहत को अच्छा रखता है. ऐसे में बोन मिनरल डेंसिटी के लिए प्रून्स खाए जा सकते हैं. आप रोजाना 3 से 4 भीगे प्रून्स खा सकते हैं.

जौ

जौ या बार्ली में हाई कॉलेस्ट्रोल कम करने वाले गुण होते हैं. इसमें मौजूद बी ग्लूकन कॉलेस्ट्रोल को कम करता है और दिल की सेहत को अच्छा रखता है. ऐसे में रोजाना 30 से 50 ग्राम तक जौ खाया जा सकता है.

चेरीज

यूरिक एसिड और जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए चेरीज खाई जा सकती है. इसमें एंथोकैनिन्स होते हैं जो इंफ्लेमेशन को कम करते हैं. जब चेरीज का सीजन हो तो 10 से 40 चेरीज रोज खा सकते हैं.

अदरक

अदरक (Ginger) में जिंजरोल होता है जो पाचन को दुरुस्त रखता है. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी सेहत को फायदा देते हैं.

आंवला

विटामिन सी से भरपूर आंवला सेहत और त्वचा दोनों के लिए बेहद फायंदेमंद होता है. आंवला में विटामिन सी होता है जो स्किन के कोलेजन को बूस्ट करता है और स्किन को हेल्दी बनाता है.

जायफल

जायफल को खानपान में कम ही इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन सेहत के लिए जायफल बेहद फायदेमंद होता है. खासकर नींद लाने में यह मददगार होता है. ऐसे में दूध में जायफल का पाउडर डालकर पीने पर अच्छी नींद आ सकती है..

केसर

खाने में रंग डालने के लिए केसर का इस्तेमाल होता है. इसके सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं. केसर में मौजूद गुण स्ट्रेस और एंजाइटी को कम करने में मददगार होते हैं.

यह भी पढ़ें – पैर में दर्द होने पर कब नहीं लगाना चाहिए गर्म तेल, डॉक्टर ने बताया किस स्थिति में मालिश बढ़ा सकती है दिक्कत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola