Children’s Health: खानपान अच्छा हो तो शरीर दुरुस्त रहता है, सेहत अच्छी रहती है, वृद्धि-विकास बेहतर तरह से होता है और बीमारियां शरीर से दूर रहती हैं सो अलग. ऐसे में अपनी और खासतौर से बच्चों की डाइट को अच्छा रखना जरूरी है. आजकल बच्चे घर पर बना खाना खाने के बजाय बाजार की चीजें या पैकेटबंद चीजें खाना ज्यादा पसंद करते हैं. लेकिन, पेरेंट्स को बच्चे की अच्छी डेवलपमेंट और हेल्थ के लिए उसे बैलेंस्ड डाइट देना जरूरी है. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की गाइडलाइंस से जानिए बच्चे को क्या खिलाएं और उसकी डाइट कैसे रखें अच्छी.
यह भी पढ़ें – बच्चे को किस उम्र से ब्रश कराना चाहिए? AIIMS से जानिए बेबी के दांतों की सफाई कब से करें पेरेंट्स
अच्छी ग्रोथ के लिए बच्चे को क्या खिलाएं
6 महीने के बाद बच्चे की डाइट –
- इस उम्र के बच्चे को मां का दूध पिलाया जाता है लेकिन उसके वृद्धि और विकास के लिए सिर्फ मां का दूध ही पर्याप्त नहीं है. बच्चे को कोम्पलिमेंटरी फूड्स देना शुरू करना जरूरी है. खासकर घर पर बनी चीजें बच्चे को खाने के लिए दें.
- बच्चे को दूध, फल, सब्जियां और अंडे खाने के लिए दिए जा सकते हैं. बच्चे को मां दूध पिलाना ना छोड़ें.
- बच्चे के खाने में नमक का सीमित मात्रा में इस्तेमाल करें और चीनी का बिल्कुल भी इस्तेमाल ना करें. बच्चे को बिस्कुट, पैकेट वाले फलों के जूस और कोल्ड ड्रिंक वगैरह पिलाने से परहेज करें.
2 साल से किशोरावस्था तक बच्चे की डाइट –
- 2 साल से किशोरावस्था तक में बच्चों की डाइट ऐसी होनी चाहिए जिससे उनकी ग्रोथ बेहतर हो और इम्यूनिटी मजबूत बने.
- बच्चों की डाइट में दाल, बीज, सूखे मेवे, सब्जियां, फल और अंडे या मीट वगैरह को रोज की डाइट का हिस्सा बनाएं.
- पर्याप्त मात्रा में दूध और दही बच्चों को दें.
- इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे बहुत कम ना खाएं या बहुत ज्यादा भी ना खाएं. ओवरईटिंग करने पर बच्चे की सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है.
- हाई फैट्स, नमक, शुगर और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स बच्चों को खाने के लिए ना दें.
- बच्चों की डाइट में फाइबर से भरपूर फूड्स शामिल करें, जैसे पूर्ण अनाज, मिलेट्स, दाल, सब्जियां और सूखे मेवे वगैरह.
बच्चों को मोटापे से कैसे बचाएं –
मोटापा एक नहीं बल्कि कई दिक्कतों की वजह बन सकता है, ऐसे में मोटापे से बचना जरूरी है. इसके लिए बच्चों की डाइट को हेल्दी रखें. बैलेंस्ड डाइट से वेट मैनेज होता है. बॉडी मास, वजन और हाइट के अनुसार कितना वजन होना चाहिए यह देख लें और इसके हिसाब से ही डाइट तैयार करें. रेगुलर योगा और फिजिकल एक्टिविटी भी फायदेमंद साबित होते हैं. इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि खानपान में चीनी, नमक, रिफाइंड ऑयल, तले हुए फूड्स और सॉफ्ट ड्रिंक्स वगैरह ना हों.
पूरी नींद लेना भी जरूरी है. नींद की कमी वजन बढ़ने की वजह बन सकती है. इसीलिए 6 से 8 घंटों की गहरी नींद लेना जरूरी है. इस तरह खानपान और हेल्दी लाइफस्टाइल को मैनेज करके सेहत अच्ची रह सकती है.
यह भी पढ़ें – किन लोगों को हो सकती है विटामिन डी की कमी? जानिए क्या खाने-पीने से मिलेगा भरपूर Vitamin D
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
9 mins agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
2 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
3 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
6 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
6 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
21 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
23 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
1 day agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - ICMR
First published on:
Know More: Editorial Guidelines