Health news: अगर आप दिनभर थकान महसूस कर रहे हैं या फिर आलस छाया रहता है। या फिर चीजों को भूल जाते हैं। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो ये खबर आपके काम की है। ये सभी लक्षण शरीर में तब दिखते हैं जब पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। ऐसे में गुड़-चने का सेवन आपके लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकता है।
दरअसल, जिस तरह एक वाहन को चलाने के लिए पेट्रोल-डीजल की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह हमारे शरीर को चलाने और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए एक हेल्दी डाइट होना बेहद जरूरी है। शरीर के लिए प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मिनरल्स बेहद जरूरी हैं। ये सभी आप चना-गुड़ से प्राप्त कर सकते हैं। गुड़-चना की देसी डाइट आपको जबरदस्त फायदे पहुंचा सकती है।
चना-गुड़ पोषक तत्वों से भरे हुए हैं
जाने माने आयुर्वेद एक्सपर्ट्स डॉक्टर अबरार मुल्तानी कहते हैं कि गुण-चना पोषक तत्वों का भंडार हैं। गुण में जहां आयरन और पोटेशियम भरपूर मात्रा होता है, जबकि चने में कैल्शियम, विटामिन और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये इम्युनिटी बूस्ट करने के साथ पाचन को बढ़िया बनाने में फायदेमंद हैं।
और पढ़िए –Vitamin C Side Effects: रोज ले रहे हैं Vitamin C की गोलियां, फायदे के साथ यह साइड इफेक्ट, जानें
गुड़-चना खाने के जबरदस्त फायदे
- गुड़-चने का सेवन वजन कम करने में लाभकारी है। यह मेटाबोलिज्म को बेहतर करता है। लिहाजा मोटापा शरीर हावी नहीं होता। आप 100 ग्राम चना गुण के साथ खाते हैं तो शरीर को पर्याप्त प्रोटीन और फाइबर मिलता है, जो वेट लॉस में हेल्पफुल होता है।
- कमजोर याददाश्त वालों को अपनी डाइट में चना-गुड़ जरूर शामिल करना चाहिए। यह आपकी मेमोरी को बढ़ाती है। खास बात ये ह कि गुड़-चना शरीर में हार्मोन सेरोटोनिन को बढ़ावा देने का काम करते हैं, जिससे आपका दिमाग अच्छे से फंक्शन करता है, इससे तनाव भी कम होता है।
- गुड़-चने का सेवन दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यह हार्ट की बीमारी को भी ठीक करने हेल्प करता है। गुण रक्तचाप को नियंत्रित करता तो वहीीं चने में कोलेस्ट्रॉल कम होता है, इस लिहाज से इसे खाना अच्छा है।
- गुड़-चने के सेवन से पेट की समस्याएं दूर होती हैं। यह दोनों कब्जा और पेट की गैस से राहत दिलाते हैं। साथ ही पाचन को बढ़िया करते हैं। चने में मौजूद फाइबर हाजमे सही करता है। खास बात ये है कि ये सूपर फूड डाइजेस्टिव एंजाइम को सक्रिय करने का भी काम करता है।
- अगर आपके दांत कमजोर हैं तो गुड़-चने को डाइट में शामिल करें। इनमें मौजूद फास्फोरस दांतों को मजबूती देता है। 10 ग्राम गुड़ में 4 मिलीग्राम फॉस्फोरस होता है और चना में 168 मिलीग्राम प्रति 100 ग्राम होता है। ये दोनों दांतों की सेहत को मजबूत करते हैं।
और पढ़िए –Kishmish ke fayde: ऐसे पुरुष इस वक्त खा लें भीगी किशमिश, दूर होगी मायूसी, शरीर में भर जाएगी ताकत
इस वक्त खाएं गुड़-चना
आप अपनी डाइट में गुण और चने मॉर्निंग में शामिल करें। ब्रेकफास्ट में इनका सेवन करने से मांपेशियां मजबूत बनी रहेंगी। दिनभर शरीर को ऊर्जा मिलेगी। पाचन बढ़िया रहेगा, क्योंकि गुण में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होती है जो चयापचय को बढ़ावा देने में मदद करती है।
Disclaimer: हमारा लेख केवल पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
7 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
8 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
9 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
12 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
13 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
15 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
15 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines