Health news: सुबह-सुबह खा लें गुड़ के साथ ये चीज...दिनभर मिलेगी एनर्जी, बढ़ेगी मेमोरी, जानें 5 जबरदस्त फायदे
Edited By Bhoopendra Rai

Health news Benefits of jaggery gram Gud aur chana ke fayde
Edited By Bhoopendra Rai

Health news Benefits of jaggery gram Gud aur chana ke fayde
Health news: अगर आप दिनभर थकान महसूस कर रहे हैं या फिर आलस छाया रहता है। या फिर चीजों को भूल जाते हैं। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो ये खबर आपके काम की है। ये सभी लक्षण शरीर में तब दिखते हैं जब पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। ऐसे में गुड़-चने का सेवन आपके लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकता है।
दरअसल, जिस तरह एक वाहन को चलाने के लिए पेट्रोल-डीजल की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह हमारे शरीर को चलाने और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए एक हेल्दी डाइट होना बेहद जरूरी है। शरीर के लिए प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मिनरल्स बेहद जरूरी हैं। ये सभी आप चना-गुड़ से प्राप्त कर सकते हैं। गुड़-चना की देसी डाइट आपको जबरदस्त फायदे पहुंचा सकती है।
जाने माने आयुर्वेद एक्सपर्ट्स डॉक्टर अबरार मुल्तानी कहते हैं कि गुण-चना पोषक तत्वों का भंडार हैं। गुण में जहां आयरन और पोटेशियम भरपूर मात्रा होता है, जबकि चने में कैल्शियम, विटामिन और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये इम्युनिटी बूस्ट करने के साथ पाचन को बढ़िया बनाने में फायदेमंद हैं।
और पढ़िए –Vitamin C Side Effects: रोज ले रहे हैं Vitamin C की गोलियां, फायदे के साथ यह साइड इफेक्ट, जानें
और पढ़िए –Kishmish ke fayde: ऐसे पुरुष इस वक्त खा लें भीगी किशमिश, दूर होगी मायूसी, शरीर में भर जाएगी ताकत
आप अपनी डाइट में गुण और चने मॉर्निंग में शामिल करें। ब्रेकफास्ट में इनका सेवन करने से मांपेशियां मजबूत बनी रहेंगी। दिनभर शरीर को ऊर्जा मिलेगी। पाचन बढ़िया रहेगा, क्योंकि गुण में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होती है जो चयापचय को बढ़ावा देने में मदद करती है।
Disclaimer: हमारा लेख केवल पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: