Vitamin Deficiency: कौन सी विटामिन की कमी से होती है बार-बार नाम भूलने की बीमारी? एक्सपर्ट से जानिए पूरा करने के टिप्स

Vitamin B12 Deficiency Causes: एक उम्र के बाद याददाश्त कमजोर हो जाती है, लेकिन अगर वक्त से पहले ऐसा हो रहा है तो आपको अपनी डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है.

Vitamin B12 ki kami se kya hota hai

वक्त से पहले याददाश्त कमजोर क्यों हो जाती है- Image Credit- Freepik

Vitamin B 12 Deficiency Cause Memory Loss: कभी-कभी हम किसी का नाम या कोई चीज रखकर भूल जाएं तो यह बिल्कुल आम बात है. अक्सर ऐसा हो जाता है, लेकिन अगर यह बार-बार हो रहा है तो यह शरीर में होने वाले पोषण तत्वों की कमी की ओर इशारा करता है. कई रिसर्च में इस बात का खुलासा किया है कि दिमाग का कमजोर होना विटामिन की कमी का एक संकेत है. एक्सपर्ट न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका सहरावत का कहना है कि ऐसा विटामिन बी12 की कमी की वजह से होता है. हालांकि, इसकी कमी से थकाम, पीलापन, सांस लेने में तकलीफ या दर्द जैसे लक्षण भी नजर आते हैं. वहीं, इसके साथ अगर दूसरे विटामिन की कमी हो जाए तो सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित होने लगती है और नाम, बातें या काम भूलने की समस्या बढ़ जाती है. इसलिए वक्त पर इसकी कमी पूरी कर लेनी चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

याददाश्त किस विटामिन की कमी से कमजोर होती है?

दिमाग के लिए विटामिन B12 बहुत ही अच्छा माना जाता है. एक्सपर्ट के मुताबिक यह विटामिन हमारे दिमाग और नर्वस सिस्टम के लिए अच्छा माना जाता है. इसकी कमी से दिमाग तक ऑक्सीजन और पोषण पहुंचाने वाली नसें कमजोर पड़ने लगती हैं.

विटामिन B12 की कमी के शुरुआती लक्षण

  • थकान और कमजोरी होना
  • बार-बार भूलने की बीमारी होना
  • जीभ में जलन या मुंह के छाले होना
  • हाथ या पैर में झनझनाहट होना
  • मूड स्विंग या डिप्रेशन जैसा महसूस होना
  • बार-बार सांस फूलना
  • दिल की धड़कन तेज होना
  • स्किन का पीला पड़ना

कैसे पूरा करें विटामिन बी12 की कमी?

  • अपने आहार में विटामिन बी12 से भरपूर चीजें खाना शुरू कर दें जैसे- मांस, मछली, अंडे और दूध आदि.
  • आप रोजाना एक कप दूध को अपनी डाइट में शामिल करें.
  • रोजाना 15 मिनट धूप में जरूर बैठें और सुकून से कुछ अच्छा खाएं.
  • रात में 6 भिगोकर बादाम खाएं और अपने आहार में अलसी का पाउडर जरूर शामिल करें.
  • रोजाना 7 घंटे की नींद लें, क्योंकि कई बार ब्रेन मेमोरी वहीं रीसेट करने का काम करती है.
  • मोबाइल और स्क्रीन टाइम कम करें और दिमाग को सुकून दें.
  • विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए एक बार डॉक्टर से बात जरूर करें और अपनी जांच जरूर करवाएं. 

इसे भी पढ़ें- हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले ही शरीर देने लगता हैं ये संकेत, वैस्कुलर सर्जन ने बताया कैसे पहचानें लक्षण

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ