---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Hair Care TIPS: टूटते-झड़ते बालों से निजात दिलाएगा ये नुस्खा…बाल हो जाएंगे मजबूत, काले और घने, जानें

Hair Care TIPS: बालों का झड़ना एक आम समस्या है। इससे लाखों लोग परेशान हैं। बाल झड़ने से चेहरे की खूबसूरती पर असर होता है, क्योंकि बाल खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए जाने जाते हैं, जिन लोगों के बाल झड़ने लगते हैं तो वह तनाव में आ सकते हैं। कुछ लोग शर्मिंदगी भी […]

---खबर नीचे जारी है---

Hair Care TIPS: बालों का झड़ना एक आम समस्या है। इससे लाखों लोग परेशान हैं। बाल झड़ने से चेहरे की खूबसूरती पर असर होता है, क्योंकि बाल खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए जाने जाते हैं, जिन लोगों के बाल झड़ने लगते हैं तो वह तनाव में आ सकते हैं। कुछ लोग शर्मिंदगी भी महसूस करते हैं। अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है।

करी पत्ता सेहत के साथ बालों के लिए भी फायदेमंद हैं। करी पत्ता में प्रोटीन, विटामिन और बीटा-कैरोटीन जैसे गुण मौजूद होते हैं, जोकि आपके बालों को घना और मजबूत बनाने में मददगार होते हैं। इस खबर में हम आपके लिए करी पत्ता हेयर मास्क लेकर आए हैं, जो बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं से आपको राहत दिलाएगा।

और पढ़िए –Ganne Ki Kheer Recipe: 10 मिनट में घर पर बनाएं गन्ने की खीर, शानदार स्वाद के साथ मिलेंगे जबरदस्त फायदे

आखिर क्यों झड़ते हैं बाल

बालों के झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। हॉर्मोनल बदलाव पहला कारण होता है, वहीं किसी गंभीर बीमारी के चलते भी बाल झड़ सकते हैं। अनुवांशिकता भी बाल झड़ने की एक वजह हो सकती है, जबकि उल्टा सीधा खानपान और बढ़ती उम्र भी बालों के झड़ने का कारण बनती है।

---खबर नीचे जारी है---

करी पत्ता हेयर मास्क तैयार करने की विधि

सबसे पहले यह घरेलू नुस्खा तैयार करने के लिए आपको 10 से 12 करी पत्तों की जरूरत होगी। इसके आपको 2 चम्मच नारियल तेल लेना है। इन दोनों चीजों की मदद से आप करी पत्ता हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं।

करी पत्ता हेयर मास्क कैसे बनाएं? (How To Make Curry Leaf Hair Mask)

बालों में करी पत्ता हेयर मास्क लगाने की विधि

सबसे पहले इस मास्क को स्कैल्प और बालों में अच्छे से लगाएं।
फिर फिंगर टिप की मदद से आप स्कैल्प की अच्छे से मालिश करें।
फिर इसे करीब आधे या एक घंटे तक लगा रहने दें।
अब माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धोकर साफ करें।
इससे आपको झड़ते बालों से छुटकारा मिल जाएगा।

---खबर नीचे जारी है---

Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

और पढ़िए – लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jan 12, 2023 04:03 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola