Hair Care Tips: बालों के लिए वरदान है मेथीदाने और करी पत्ते का ये हेयर टॉनिक, जानें फायदे
Edited By Nancy Tomar

Hair Care Tips
Edited By Nancy Tomar

Hair Care Tips
Hair Care Tips: आजकल हर कोई चाहता है कि उसके बाल मजबूत रहें, सिल्की रहें, शाइनी रहें, लेकिन इसके लिए कोई मेहनत नहीं करना चाहता। हालांकि ज्यादातर लोग केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करते हैं, जिससे बाल और भी कमजोर हो जाते हैं और बालों की परेशानी बढ़ जाती है।
इसलिए आज हम आपके लिए बालों को प्राकृतिक तरीके से हेल्दी रखने का तरीका लेकर आए हैं, जिससे आपके बाल गिरना, झड़ना और टूटना कम हो जाएंगे। साथ ही इस घरेलू उपाय से आपके बालों को फायदा मिलेगा। चलिए जान लेते है कि आखिर कैसे आप अपने बालों को मजबूत रख सकता है।
मेथीदाने और करी पत्ते का हेयर टॉनिक बनाने के लिए सामग्री
1/4 कप मेथी के बीज, 15 से 20 कढ़ी पत्ते, डेढ़ कप पानी
बालों के लिए मेथीदाने और करी पत्ते का हेयर टॉनिक बनाने के लिए आपको सबसे पहले मेथी के बीज और कढ़ी पत्ते को एक साथ लेकर क्रश करना है। इसके साथ आप इसे ब्लेंड भी कर सकते हैं।
इसके बाद आप एक पैन में पानी लेकर इसे अच्छे से उबाल लें और फिर इसमें क्रश किए गए मेथी के बीज और कढ़ी पत्ते को मिला लें। इसके बाद इसे 5 मिनट तक धीमी आंच पर उबलने दें और फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें और इसके बाद इसे थान लें और रातभर ऐसे ही रहने दें।
बालों में मेथीदाने और करी पत्ते का टॉनिक लगाने के लिए आपको सबसे पहले अपने बालों को अच्छे से धोना है। इसके बाद आप इस टॉनिक को हल्का गुनगुना कर लें और इसे बालों में लगा लें।
और पढ़िए – Hair care TIPS: दही के साथ स्कैल्प में लगाएं ये चीज….बाल बनेंगे मजबूत…दूर भाग जाएंगी ये 5 समस्याएं
इसके बाद जब ये अच्छे से लग जाए, तो इसे सूखने दें और ध्यान रहे कि इस दौरान शैंपू या कंडीशनर का इस्तेमाल न करें। ऐसा आप सप्ताह में एक या दो बार कर सकते हैं।
मेथीदाने और करी पत्ते का हेयर टॉनिक लगाने से आपको बालों का झड़ना कम हो जाएगा। इससे सूखापन, डैंड्रफ और असमय सफ़ेद बालों की समस्याओं से निजात मिलेगी।
साथ ही ये स्कैल्प को राहत पहुंचाकर हेल्दी बनाता है। इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स में एंटीऑक्सीडेंट गुण सिर और बालों के रोम को नुकसान से बचाते हैं।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: