रोज सुबह 1 कप ग्रीन टी दूर करेगी दिमाग की इस बीमारी का रिस्क, नई रिसर्च में खुलासा

Green Tea Benefits: ग्रीन टी वेट लॉस के लिए पी जाने वाली सबसे सामान्य चाय है। इसे अन्य चाय के मुकाबले ज्यादा बेनेफिशियल माना जाता है। एक नई रिसर्च में ग्रीन टी को डिमेंशिया की बीमारी के रिस्क को कम करने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं।

Green Tea

Green Tea

Green Tea Benefits: हर रोज सुबह 1 कप ग्रीन टी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग होता है। यह चाय एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती है। इससे पीने से वेट लॉस करने में मदद मिलती है। ग्रीन टी पीने से शरीर को कई प्रकार के फायदे होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ग्रीन टी हमारे ब्रेन के लिए भी फायदेमंद चाय मानी जाती है? रोज सुबह ग्रीन टी पीने से मानसिक स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं और यह दिमागी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। ग्रीन टी में कैटेचिन्स और फ्लेवोनॉइड्स होते हैं, जो ब्रेन को फ्री-रैडिकल्स से बचाते हैं और सूजन को कम करते हैं। एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि कैसे रोजाना सिर्फ 1 कप ग्रीन टी पीने से डिमेंशिया नामक बीमारी से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहती है स्टडी?

ग्रीन टी पर इस रिसर्च को जापान के शोधकर्ताओं ने किया है। उन्होंने पाया कि ग्रीन टी पीने से न्यूरो प्रॉब्लम्स दूर होती हैं। दरअसल, इस रिसर्च में बताया गया है कि जापान के बुजुर्गों के दिमाग में कुछ सफेद घावों को देखा गया था, जो कि डिमेंशिया के थे। शोधकर्ताओं ने 65 साल और उससे अधिक की आयु के लोगों पर इस टेस्ट को किया था, जिसमें लोगों को ग्रीन टी और कॉफी पिलाई गई थी। रिसर्च में बताया गया कि जिन लोगों ने ग्रीन टी पी, उन्हें मस्तिष्क की बीमारियों का रिस्क कम हुआ था।

और क्या पाया गया था?

वहीं, इस रिसर्च में यह भी बताया गया है कि जो लोग प्रति दिन 3 कप ग्रीन टी पीते हैं, उनमें सफेद घाव कम देखे गए और जिन लोगों ने एक दिन में 7 से 8 कप ग्रीन टी पी हैं, उनमें घावों की संख्या ज्यादा देखी गई थी। इससे इस बात का पता चलता है कि ग्रीन टी की अधिक खपत भी हानिकारक है। ग्रीन टी पीने से अल्जाइमर के रोगियों को भी फायदा होता है।

विज्ञापन

Green tea

ग्रीन टी पीने के फायदे

  1. रोजाना 1 कप ग्रीन टी पीने से स्ट्रेस कम होता है।
  2. रोज सुबह 1 कप ग्रीन टी पीने से याददाश्त तेज होती है।
  3. ब्रेन की कार्यक्षमता सुधारने के लिए भी ग्रीन टी पीना फायदेमंद है।

ये भी पढ़ें- सर्दियों में सिर्फ 21 दिन खा लें ये फूड

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ