Weakness Cause Cancer: गर्मियों में थकान, कमजोरी और शरीर में एनर्जी की कमी महसूस होना एक आम समस्या मानी जाती है. गर्मी, डिहाइड्रेशन, ज्यादा पसीना निकलना, नींद की कमी और खानपान में गड़बड़ी के कारण लोग अक्सर सुस्ती और कमजोरी महसूस करते हैं. ऐसे में अगर यह थकान अचानक शुरू हो, लंबे समय तक बनी रहे या बिना किसी स्पष्ट वजह के बढ़ती जाए तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कई मामलों में यह किसी गंभीर बीमारी, यहां तक कि कैंसर का शुरुआती संकेत भी हो सकता है. इसको लेकर एक्सपर्ट मंदीप सिंह (दिल्ली के ऑन्कोलॉजिस्ट और आर्ट ऑफ हीलिंग कैंसर के संस्थापक) का कहना है कि गर्मी में थकान होना लाजिमी है, लेकिन अगर आपको जरूरत से ज्यादा परेशानी नजर आए तो तुरंत इलाज करवाएं.
इसे भी पढ़ें- दिल तक ब्लड फ्लो बेहतर हो इसके लिए इन 7 फूड्स को बना लीजिए डाइट का हिस्सा
---विज्ञापन---
शरीर क्यों थक जाता है?
गर्मी के मौसम में शरीर से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स तेजी से निकलते हैं, जिससे कमजोरी और थकान होना सामान्य है. अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीते, लंबे समय तक धूप में रहते हैं या ठीक से खाना नहीं खाते तो शरीर जल्दी थक सकता है. आमतौर पर आराम, पानी और सही डाइट से यह समस्या ठीक हो जाती है.
---विज्ञापन---
कमजोरी के साथ ये लक्षण आएं नजर
अगर कमजोरी लगातार बनी रहे और इसके साथ बिना वजह वजन कम होना, भूख कम लगना, बार-बार बुखार आना, रात में ज्यादा पसीना आना या शरीर के किसी हिस्से में असामान्य दर्द महसूस हो तो यह किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या की ओर इशारा कर सकता है. कुछ प्रकार के कैंसर, जैसे ब्लड कैंसर, कोलन कैंसर या पेट से जुड़े कैंसर में लगातार थकान एक शुरुआती लक्षण के रूप में देखी जा सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि कैंसर शरीर की ऊर्जा पर असर डाल सकता है और कई बार खून की कमी (एनीमिया) का कारण भी बनता है.
---विज्ञापन---
हर थकान का मतलब कैंसर नहीं होता
यह समझना जरूरी है कि हर थकान या कमजोरी का मतलब कैंसर नहीं होता. कई बार इसकी वजह विटामिन की कमी, थायरॉइड की समस्या, एनीमिया, संक्रमण, तनाव या खराब जीवनशैली भी हो सकती है, लेकिन अगर लक्षण लंबे समय तक बने रहें तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है.
---विज्ञापन---
इससे बचने के लिए क्या करें?
गर्मी में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खूब पानी पिएं, मौसमी फल और हल्का खाना खाएं, धूप में ज्यादा देर रहने से बचें और नींद पूरी करें. अगर अचानक आई थकान रोजमर्रा के कामों को प्रभावित करने लगे या अन्य असामान्य लक्षणों के साथ दिखाई दे तो डॉक्टर सलाह लेना बेहतर होता है.
---विज्ञापन---
इसे भी पढ़ें- इस गंभीर बीमारी से परेशान थे विराट कोहली, क्या है ये मेंटल हेल्थ इश्यू जिसके 70% लोग हैं शिकार?
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.