दिल तक ब्लड फ्लो बेहतर हो इसके लिए इन 7 फूड्स को बना लीजिए डाइट का हिस्सा

Foods For Blood Flow: ब्लड फ्लो को बेहतर करने में हमारी डाइट का अहम रोल होता है. ऐसे में ब्लड फ्लो अच्छा रहे इसके लिए खानपान में यहां बताए 7 फूड्स को शामलि किया जा सकता है. इनसे दिल की सेहत अच्छी रहती है.

Foods For Better Blood Flow
1 / 8
Foods For Better Blood Flow

Heart Healthy Foods: दिल तक ब्लड फ्लो यानी रक्त का प्रवाह ठीक ना हो तो पूरे शरीर को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इससे हाथ-पैरों में दर्द से लेकर दिल की ब्लॉकेज तक का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में समय रहते ब्लड फ्लो को बेहतर करने की जरूरत होती है. ब्लड फ्लो बेहतर करने के लिए खानपान में उन फूड्स को शामिल करना जरूरी है जो धमनियों को साफ करती हैं और लचीला बनाए रखती हैं. ऐसे में यहां जानिए कौन से हैं ये फूड्स जो धमनियों के लिए फायदेमंद होते हैं.

विज्ञापन

लहसुन

लहसुन 2 / 8

ब्लड फ्लो बेहतर करने के लिए लहसुन खाया जा सकता है. लहसुन में सल्फर कंपाउंड होता है जो रक्त धमनियों को खोलने और चौड़ा करने में मदद करता है.

विज्ञापन

अनार

अनार 3 / 8

अनार नाइट्रेट का पावरहाउस होता है. यह नसों को कड़ा होने से रोकता है और ब्लड फ्लो को तेज करता है.

फैटी फिश

फैटी फिश 4 / 8

फैटी फिश जैसे साल्मन और टूना सेहत को अच्छा रखते हैं. इन्हें खाने पर शरीर को ओमेगा फैटी एसिड मिलता है जो खून का थक्का जमने से रोकता है.

विज्ञापन

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां 5 / 8

सब्जियों को डाइट का हिस्सा बनाना जरूरी है. पालक, केल और बथुआ जैसी सब्जियां खाने पर शरीर को नाइट्रेट्स और विटामिन मिलते हैं जो ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने का काम करते हैं.

खट्टे फल

खट्टे फल 6 / 8

संतरा, मौसमी और नींबू जैसे खट्टे फल फ्लेवेनॉइड्स और विटामिन से भरपूर होते हैं और इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो नसों की सूजन को कम करते हैं.

विज्ञापन

डार्क चॉक्लेट

डार्क चॉक्लेट 7 / 8

डार्क चॉक्लेट का एक छोटा टुकड़ा खाया जाए तो यह दिल को फायदे देता है. इस बात का ध्यान रखें कि आप 70 प्रतिशत वाली ही डार्क चॉक्लेट लें.

चुकंदर

चुकंदर 8 / 8

चुकंदर सेहत के लिए बेहद अच्छा है. इसे खाने पर नसों को नाइट्रिक ऑक्साइड एसिड मिलता है जो दिल तक ऑक्सीजन को पहुंचाने में मददगार होता है.

 यह भी पढ़ें -

इस पोषक तत्व की कमी से कभी नहीं घटेगा हाई ब्लड प्रेशर, डॉक्टर ने बताया क्या खाने पर बीपी होगा कम

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन