Heat Stroke Harmful on Eye: गर्मियों के मौसम में आंखों में जलन, लालपन, खुजली और सूखापन जैसी समस्याएं काफी आम हो जाती हैं. तेज धूप, गर्म हवाएं, धूल-मिट्टी, प्रदूषण और लंबे समय तक स्क्रीन देखने की आदत आंखों को इफेक्ट कर सकती है. हालांकि, कई बार यह सामान्य परेशानी होती है, लेकिन कुछ मामलों में यह किसी गंभीर आंख संबंधी समस्या का संकेत भी हो सकता है, जिसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं है. इसके लेकर डॉक्टर पुरेंद्र भसीन (जो रतन ज्योति नेत्रालय में सर्जन, संस्थापक एवं निदेशक हैं) का कहना है कि कई बार गर्म हवा की वजह से आंखों की नमी कम होने लगती है, लेकिन कई बार ऐसा होना खतरनाक हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- Grade 1 फैटी लिवर के 5 साइलेंट संकेत, इग्नोर किया तो लिवर सिरोसिस पक्का
आंखों में जलन और लालपन के मुख्य कारण
गर्मी में आंखों में जलन और लालपन बढ़ने का सबसे सामान्य कारण ड्राई आई सिंड्रोम हो सकता है. गर्म हवा की वजह से आंखों की नमी कम होने लगती है, जिससे आंखें सूखी महसूस होती हैं और उनमें जलन या चुभन हो सकती है. एयर कंडीशनर में ज्यादा समय बिताने या पर्याप्त पानी न पीने से यह समस्या और बढ़ सकती है.
आंखों में एलर्जी हो सकती है वजह
सिर्फ गर्मी ही नहीं, बल्कि एलर्जी भी आंखों के लाल होने और जलन की एक बड़ी वजह हो सकती है. गर्मियों में धूल, परागकण, धुआं और प्रदूषण आंखों में एलर्जिक रिएक्शन पैदा कर सकते हैं. ऐसे में आंखों में खुजली, पानी आना और सूजन जैसी समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं. बार-बार आंखें मलने से परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है.
आंखों से पीला या सफेद डिस्चार्ज निकलता कैसे है?
कई बार आंखों का लालपन और जलन संक्रमण का संकेत भी हो सकता है. अगर आंखों से पीला या सफेद डिस्चार्ज निकल रहा हो, आंख चिपचिपी महसूस हो रही हो या दर्द बढ़ता जा रहा हो तो यह कंजंक्टिवाइटिस (आई फ्लू) जैसी समस्या हो सकती है. गर्मियों में संक्रमण तेजी से फैल सकता है, इसलिए ऐसे लक्षणों को हल्के में नहीं लेना चाहिए.
अचानक नजर कमजोर होने लगे?
अगर आंखों में जलन और लालपन के साथ तेज दर्द, धुंधला दिखना, रोशनी से परेशानी या अचानक नजर कमजोर लगने लगे तो यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है. ऐसे मामलों में तुरंत आंखों के डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी होता है, क्योंकि समय पर इलाज न मिलने पर समस्या बढ़ सकती है.
कैसे रखें आंखों का ख्याल?
गर्मी में आंखों को हेल्दी रखने के लिए धूप में बाहर निकलते समय सनग्लासेस पहनें, आंखों को बार-बार हाथों से छूने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और स्क्रीन टाइम कम करें. अगर परेशानी बार-बार हो रही है या लंबे समय तक बनी रहती है तो खुद से आई ड्रॉप लेने के बजाय आंखों के डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर होता है.
इसे भी पढ़ें- हाई BP खानदानी है? घबराएं नहीं, लाइफस्टाइल से कंट्रोल हो सकता है खतरा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
5 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines