Grade 1 फैटी लिवर के 5 साइलेंट संकेत, इग्नोर किया तो लिवर सिरोसिस पक्का

Liver Cirrhosis Symptoms: अगर फैटी लिवर का इलाज और लाइफस्टाइल में सुधार सही वक्त पर किया जाए तो फाइब्रोसिस और फिर लिवर सिरोसिस में बदल सकता है. आगे जाकर यह स्थिति जानलेवा हो सकती है.

Liver Cirrhosis Symptoms
1 / 6
Grade 1 फैटी लिवर के लक्षण- Image Credit- News24

Grade 1 Fatty Liver: आजकल खराब खानपान, देर रात तक जागना, जंक फूड और घंटों बैठे रहने की आदत के कारण फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है. सबसे चिंता की बात यह है कि शुरुआत में इसके लक्षण बहुत हल्के होते हैं, इसलिए ज्यादातर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं. डॉक्टरों के मुताबिक Grade 1 Fatty Liver फैटी लिवर का शुरुआती स्टेज होता है. इस दौरान लिवर में धीरे-धीरे फैट जमा होने लगता है, लेकिन अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यही समस्या आगे चलकर लिवर इंफ्लेमेशन, फाइब्रोसिस और यहां तक कि लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी में बदल सकती है.

विज्ञापन

कमजोरी महसूस होना

कमजोरी महसूस होना2 / 6

अगर आपको जरूरत से ज्यादा थकान महसूस हो रही है तो यह शरीर के अंदरूनी थकान का संकेत है. जब लिवर सही तरीके से काम नहीं करता तो शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं और एनर्जी लेवल कम होने लगता है.

विज्ञापन

पेट के ऊपरी हिस्से में भारीपन

पेट के ऊपरी हिस्से में भारीपन3 / 6

Grade 1 फैटी लिवर में पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में हल्का दर्द, दबाव या भारीपन महसूस हो सकता है. यह दर्द तेज नहीं होता, इसलिए लोग अक्सर इसे गैस या अपच समझ लेते हैं.

अचानक वजन बढ़ना

अचानक वजन बढ़ना4 / 6

अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है, खासकर पेट के आसपास फैट जमा हो रहा है तो यह फैटी लिवर का संकेत हो सकता है. मोटापा और फैटी लिवर का गहरा संबंध माना जाता है. ज्यादा चीनी, तला-भुना खाना और मीठे ड्रिंक्स लिवर में फैट जमा होने का खतरा बढ़ाते हैं.

विज्ञापन

भूख कम लगना और मतली

भूख कम लगना और मतली5 / 6

लिवर में फैट बढ़ने पर पाचन इफेक्ट होने लगता है. ऐसे में भूख कम लगना, खाना खाने के बाद भारीपन या हल्की मतली महसूस हो सकती है. कई बार लोग इसे एसिडिटी समझकर दवा ले लेते हैं, लेकिन फायदा नहीं होता.

स्किन और आंखों में बदलाव

स्किन और आंखों में बदलाव6 / 6

कुछ लोगों में स्किन बेजान दिखने लगती है या आंखों के आसपास हल्कापन और सूजन महसूस हो सकती है. अगर फैटी लिवर की समस्या बढ़ती जाती है तो आगे चलकर स्किन और आंखों में पीलापन भी आ सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन