रोज-रोज का पोहा-उपमा छोड़िए, इस बार बनाएं गुजराती पनकी; मिनटों में होगा तैयार 

Gujarati Panki Recipe: अगर आपका कुछ नया ट्राई करने का मन है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. हम आपको गुजरात का फेमस पनकी की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं. 

Gujarati Panki Recipe

क्या होती है गुजराती पनकी? Image Credit- Freepik

Gujarat Ki Panki Kaise Banaye: सुबह के नाश्ते में अगर आप पोहा, उपमा या पराठा खाकर बोर हो चुके हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई करें. आप भारत के लोकल व्यंजन ट्राई कर सकते हैं, लेकिन आज हम आपको गुजरात की मशहूर और हल्की-फुल्की डिश पनकी के बारे में बता रहे हैं. इसे केले के पत्तों के बीच पकाई जाने वाली यह डिश स्वाद में बेहद खास होती है और हेल्थ के लिए भी अच्छी मानी जाती है. पनकी का टेक्सचर डोसे जैसा सॉफ्ट होता है, लेकिन इसका स्वाद बिल्कुल अलग और बेहद लाजवाब लगता है. इसे आप सुबह के नाश्ते, शाम की हल्की भूख या बच्चों के टिफिन के लिए भी बना सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होती है गुजराती पनकी?

पनकी गुजरात की एक ट्रेडिशनल डिश है, जिसे चावल के आटे और दही से तैयार किया जाता है. इसे केले के पत्तों के बीच रखकर तवे पर पकाया जाता है, जिससे इसमें एक अलग तरह की खुशबू और स्वाद आता है. 

Image Credit- Freepik

पनकी कैसे बनाएं? 

सामग्री

  • चावल का आटा- 1 कप
  • दही- आधा कप 
  • पानी- 1 कप 
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक- 1 कद्दूकस किया हुआ
  • हरा धनिया- 2 चम्मच 
  • हल्दी- आधा चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • तेल- जरूरत के हिसाब 
  • केले के पत्ते

विधि 

  • सबसे पहले एक बड़े बाउल में चावल का आटा और दही डालें और पानी मिलाकर स्मूथ बैटर बनाएं. ध्यान रखें कि बैटर ज्यादा गाढ़ा या पतला न हो. 
  • अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, हल्दी, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें. बैटर को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
  • केले के पत्तों को साफ करके तेल लगाएं और पत्ते पर थोड़ा बैटर फैलाएं और ऊपर से दूसरा पत्ता रख दें. इसे गर्म तवे पर रखें और दोनों तरफ से 3 मिनट तक पकाएं.
  • एक प्लेट में निकालें और गरमा-गरम पनकी को हरी चटनी, मीठी चटनी या मसाला चाय के साथ सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जैल लगाना चाहिए या नहीं? जानिए कैसा दिखता है असर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ