---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

आखिर क्या है लहसुन के अचार का राज, महिला-पुरुष को मिलते हैं कमाल के फायदे

Garlic Pickle Benefits: सर्दियों के मौसम में लहसुन का इस्तेमाल खूब किया जाता है, क्योंकि लहसुन की तासीर गर्म होती है, जो शरीर को कई फायदे पहुंचाती है, इसलिए सर्दियों में लहसुन का सेवन करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि लहसुन से न केवल आपके खाने का टेस्ट बनता है, बल्कि यह आपको सेहतमंद […]

---विज्ञापन---

Garlic Pickle Benefits: सर्दियों के मौसम में लहसुन का इस्तेमाल खूब किया जाता है, क्योंकि लहसुन की तासीर गर्म होती है, जो शरीर को कई फायदे पहुंचाती है, इसलिए सर्दियों में लहसुन का सेवन करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि लहसुन से न केवल आपके खाने का टेस्ट बनता है, बल्कि यह आपको सेहतमंद भी रखता है।

आज हम आपको लहसुन के अचार के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, क्योंकि लहसुन का अचार बेहद फायदेमंद होता है, जानिए लहसुन के अचार के फायदे।

---विज्ञापन---

लहसुन के अचार की खूबियां

भारतीयों के खाने में जब तक अचार न हो तब तक खाने में मजा नहीं आता है, क्योंकि अचार आपके स्वाद को न केवल डबल कर देता है बल्कि यह भूख भी बढ़ा देता है। लहसुन का अचार भी कुछ ऐसा ही होता है, लहसुन की कलियों से अचार बनाया जाता है, बहुत सारे मसालों को मिक्सप करके यह लहसुन का अचार तैयार किया जाता है, बता दें कि लहसुन में एमिनो एसिड, विटामिन बी और एंटी-ओक्सिडेंट पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो सेहत से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में फायदेमंद होता है, ऐसे में लहसुन को सीधा न खा पाएं तो इसे अचार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

और पढ़िएGinger Carrot Soup: सर्दी-जुकाम और खांसी से हैं परेशान? तो इस सूप से पाएं राहत, जानिए बनानें की आसान रेसिपी

---विज्ञापन---

लहसुन का अचार बनाने की विधि

लहसुन का अचार बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन की कलियों को अच्छे से छील लीजिए, उसके बाद सबसे पहले तेल को को गर्म करिए और फिर इसे ठंडा होने दीजिए, कुछ देर बात तेल में आधा चम्मच हींग डालिए और फिर उसमें लहसुन की कलियां डाल दीजिए। इसके बाद लहसुन से भरी कड़ाई को गैस ऑन करके धीमी आंच पर रख दें, लहसुन को सॉफ्ट होने तक भूनना चाहिए तब तक जबतक लहसुन भूरा न हो जाए। इसके बाद अचार में शामिल होने वाले मसाले डाल दें और अच्छे से इसे मिक्स कर लें। बस ठंडा होने के बाद आपका लहसुन का अचार तैयार हो गया।

लहसुन के अचार खाने के 7 फायदे

  • लहसुन का अचार खाने से ब्लड प्रेशर कम होता है
  • लहसुन का अचार खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है
  • अगर सर्दी जुखाम की समस्या है तो आप लहसुन का अचार खा सकते हैं
  • लहसुन की अचार खाने से वजन भी कम होता है
  • लहसुन का अचार डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है
  • कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल कम करने में भी लहसुन का अचार फायदेमंद होता है

और पढ़िएइस वक्त खाना चाहिए किशमिश और शहद, मिलेंगे ये चार जबरदस्त रामबाण फायदे

---विज्ञापन---

महिला पुरुष दोनों के लिए फायदेमंद

खास बात यह है कि लहसुन का अचार महिलाओं और पुरुष दोनों के लिए फायदेमंद होता है। लहसुन का अचार खाने से महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन की वजह से हड्डियों में जो दिक्कत होती है उसे बचाता है, इसके अलावा सर्दियों के मौसम में महिलाओं को शरीर ठंडा भी होता है, लेकिन लहसुन का आचार शरीर को गर्म बनाए रखने में मदद करता है।

वहीं लहसुन पुरुषों के शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है, लहसुन से पुरुषों की इम्युनिटी मजबूत होती है, जबकि यह यौन क्षमताओं के लिए भी फायदेमंद होता है, जबकि लहसुन से पुरुषों के शरीर में एनर्जी बनी रहती है, इसलिए लहसुन खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि लहसुन का आचार खाने से आपके खाने का टेस्ट भी बढ़ जाता है, जबकि यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

---विज्ञापन---

Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Dec 13, 2022 03:20 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola