हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

घुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम, सुबह बिना दर्द के उठ सकेंगे आप

Body Stiffness And Pain: जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि किस तरह अकड़ी हुई कमर, गर्दन और घुटने के दर्द से राहत मिल सकती है. डॉक्टर ने कुछ आसान टिप्स शेयर की हैं जिन्हें फॉलो किया जा सकता है.

विज्ञापन
अकड़ी हुई गर्दन को कैसे ठीक करें? Image Credits - AI

Stiffness And Pain Home Remedies: मसल्स में अकड़न होना ऐसी दिक्कत है जिससे अनेक लोग परेशान रहते हैं. खासकर सुबह उठने पर घुटनों, कमर और गर्दन में अकड़न और दर्द महसूस होता है. ऐसे में ना कोई काम करते बनता है और ना ही सुकून से बैठा या लेटा जाता है. इस स्थिति में अकड़न से छुटकारा पाना जरूरी होता है. जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि किस तरह अकड़न और दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है. डॉक्टर ने उन टिप्स का जिक्र किया है जिन्हें फॉलो करने पर शरीर की अकड़न (Body Stiffness) और दर्द से राहत मिल सकती है.

यह भी पढ़ें – पैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण और इलाज के ऑप्शंस

शरीर की अकड़न और दर्द से छुटकारा

डॉ. शालिनी सिंह सालुंके कहती हैं कि बारिश होने पर ठंड बढ़ जाती है जिससे जोड़ों और मांसपेशियों में अकड़न और दर्द बढ़ जाता है. इस चलते दिन की शुरुआत दर्द के साथ होती है. ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो सुबह बिना अकड़न और दर्द के उठा जा सकता है –

विज्ञापन

गर्म पानी से सिंकाई – सुबह बेड छोड़ने से पहले 5 से 10 मिनट के लिए गर्म पानी से सिंकाई की जा सकती है. इससे अकड़न और दर्द में आराम महसूस होता है.

5 मिनट एक्सरसाइज – सुबह बेड से उठने के बाद 5 मिनट की हल्की एक्सरसाइज या स्ट्रेचिंग की जा सकती है और इसके बाद दिन की शुरुआत की जा सकती है.

विज्ञापन

सूप पीना – लंच और डिनर में गर्म सूप पिया जा सकता है. मूंग दाल और मिक्स वेजिटेबल का सूप पिया जा सकता है, इसमें थोड़ा तिल भी डाल सकते हैं. यह मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत करने में मददगार होगा. आप राजमा या मसूर दाल का सूप भी पी सकते हैं.

ठंडे फ्लोर से करें परहेज – डॉक्टर की सलाह है कि बारिश या ठंड के मौसम में ठंडे प्लोर पर ना ही लेटें और ना ही बैठें. इससे शरीर में अकड़न और दर्द बढ़ सकता है.

विज्ञापन

खनिजों की कमी पूरी करना – चेक करें कि आपके शरीर में विटामिन डी या कैल्शियम की कमी तो नहीं है. अगर शरीर में इन खनिजों की कमी हो गई है तो इस कमी को पूरा करना जरूरी है.

मसल्स में क्यों होती है अकड़न

विज्ञापन

मसल्स में अकड़न होने के कई कारण हो सकते हैं. गलत पॉजीशन में सो जाने पर, सर्दी लग जाने पर, बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने पर, दिनभर एक ही पॉजीशन में बैठे रहने पर, डेस्क जॉब करने पर और मसल्स में सूजन या टाइटनेस होने पर अकड़न महसूस हो सकती है और दर्द हो सकता है. इसके अलावा, मसल्स में अकड़न होने के ये कारण हो सकते हैं –

  • डिहाइड्रेशन या इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस होना
  • इंटेंस वर्कआउट के बाद मसल्स में दर्द होना, सूजन हो जाना
  • किसी कीड़े के काट लेने पर दिक्कत होना
  • मसल्स में खिंचाव हो जाना
  • फिजिकली एक्टिव ना रहना.

अगर दिक्कत कई दिनों तक बनी रहती है तो डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए जिससे दिक्कत से जल्द से जल्द छुटकारा मिल सके और स्थिति गंभीर ना हो पाए.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – दिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण, ये दिक्कतें हो सकती हैं खतरे की चेतावनी

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola