क्यों खराब होता है पेट? जानिए क्या खाएं और क्या नहीं कि फूड पॉइजनिंग से हो बचाव

Food Poisoning Symptoms: बदलते मौसम में खानपान में लापरवाही करने पर फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है। इसलिए कभी भी बचा खाना या बासी खाना खाने से बचें और जंक फूड से पूरे तरीके से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

food poisoning medicine,food poisoning causes,types of food poisoning,how long does food poisoning last in adults how soon after food poisoning do you vomit,food poisoning bacteria,mild food poisoning symptoms,food poisoning diarrhea

Image Credit: Freepik

Food Poisoning Symptoms: फूड पॉइजनिंग से बचना है तो जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर खानपान पर ध्यान नहीं देते हैं तो फूड पॉइजनिंग की परेशानी हो सकती हैं। फूड पॉइजनिंग होने पर उल्टी, सिरदर्द, पेट में दर्द, डायरिया जैसी समस्या हो जाती हैं। कई बार आपको थकान भी महसूस होने लगती है। ऐसे में लापरवाही से बचना चाहिए। कुछ घरेलू उपचार भी इसमें असरदार होते हैं। फूड पॉइजनिंग का ऐसा ही एक मामला अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में सर सयैद डे के बाद हुई पार्टी में खाना खाने के बाद 100 से अधिक छात्राएं बीमार हो गई। इसके पीछे की वजह फूड प्वॉइजनिंग बताई गई है।

विज्ञापन

कैसे होती है फूड प्वाइजनिंग

खराब खाने के सेनव से हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस शरीर के अंदर चले जाते हैं। इसका मतलब है खराब खाना खाने से हुई फूड पॉइजनिंग हो सकती है। आप खाने क्या-क्या खाते हैं, ये अधिकतर उस पर निर्भर करता है। खाने में अगर प्याज का यूज करने से खाना ज्यादा टाइम तक ठीक नहीं रहता है। कुछ ही घंटों में खराब हो जाता है। अगर वातावरण में गंदगी रहती है तो भी फूड पॉइजनिंग का चांस रहता है। कोई बीमार है और अगर वो खाने को छू ले तो भी उसके शरीर के कीटाणु उस खाने में आ जाते हैं और भोजन खराब हो सकता है। खाना बनाते टाइम भी प्रयोग होने वाली चीजें इस्तेमाल करते हैं तो भी खाना जहरीला हो सकता है।

विज्ञापन

फूड पॉइजनिंग के लक्षण

  • उल्टी
  • पेट दर्द
  • डिहाइड्रेशन
  • कमजोरी मजसूस करना
  • फीवर होना
  • पेट में ऐंठन होना

फूड पॉइजनिंग की परेशानी गर्मी में क्यों होती है

जब खाना बच जाता है तो उसे स्टोर करते हैं। आपको बता दें, गर्मी में खाना जल्दी खराब होता है। इसमें वायरस, बैक्टीरिया जल्दी आ सकते हैं। गर्मी के मौसम में चिकन, मटर, मछली, मसालेदार सब्जियां, चना, मशरूम, कच्चे अंडे जैसी चीजों से फूड पॉइजनिंग की परेशानी ज्यादा होती है।

विज्ञापन

बचाव कैसे करें

  • खाना बन जाने के बाद उसे ज्यादा देर तक न रखें।
  • फास्ट फूड, जंक फूड खाने से बचें।
  • प्लास्टिक में रखा खाना खाने से बचें।
  • फूड पॉइजनिंग होने पर अदरक, नींबू, केला का सेवन करें।
  • ज्यादा हालत खराब हो तो डॉक्टर से उपचार लें।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ