हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा, जानिए सॉफ्ट टिशू सारकोमा कैसे पहचानें

Cancer Lump: दाना-फार्बर कैंसर संस्थान, यूएस के अनुसार सॉफ्ट टिशू सारकोमा के लक्षण स्किन पर गांठ की तरह नजर आते हैं. ऐसे में यहां जानिए यह कैंसर क्या है और इसे किस तरह पहचाना जा सकता है.

विज्ञापन
कैसे पता चलेगा कि गांठ कैंसर है? Image Credits - AI

Cancer Symptoms: सॉफ्ट टिशू सारकोमा उस कैंसर को कहते हैं जो मांसपेशियों, रक्त धमनियों, रेशेदार टिशू या शरीर के दूसरे सपोर्टिंग टिशूज से शुरु होता है. इसमें ट्यूमर ज्यादातर हाथ, पैर, छाती या पेट पर बनता है. सॉफ्ट टिशू सारकोमा में लक्षण गांठ (Cancer Lump) के रूप में दिख सकते हैं. ऐसे में यहां पहचानना जरूरी होता है कि हाथ-पैरों पर बन रही गांठ आम गांठ है या फिर कैंसर की गांठ है. दाना-फ़ार्बर कैंसर संस्थान, यूएस के अनुसार सॉफ्ट टिशू सारकोमा की गांठ कैसी होती है, जानिए यहां.

यह भी पढ़ें – Brain tumor Awareness Week 2026: ब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और कब पड़ती है सर्जरी की जरूरत

हाथ-पैरों पर कैंसर की गांठ

सॉफ्ट टिशू सारकोमा में ज्यादातर हाथ-पैरों पर कैंसर की गांठ बनती है. वहीं, पेट पर बनने वाला सारकोमा के लक्षण तबतक नहीं दिखते हैं जबतक कि ट्यूमर बहुत बढ़ नहीं जाता है. सारकोमा जैसे-जैसे बढ़ता जाता है वैसे-वैसे मांसपेशियों या खून की नसों पर दबाव डालता है. इस स्थिति में दर्द होने लगता है और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है. इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि यह लक्षण आम दिक्कत के भी हो सकते हैं, इसीलिए डॉक्टर से कंफर्म करना जरूरी है.

विज्ञापन

सॉफ्ट टिशू सारकोमा के लक्षणों की स्टेज

स्टेज 1 – धड़, हाथ और पैरों में ट्यूमर का साइज स्टेज 1A में 5 सेंटीमीटर या उससे छोटो होता है और लो ग्रेड का होता है. स्टेज 1B में ट्यूमर का साइज 5 सेंटीमीटर से बड़ा होता है.

विज्ञापन

स्टेज 2 – इसमें कैंसर के ट्यूमर का साइज 5 सेंटीमीटर या उससे छोटा होता है और यह मिड ग्रेड या हाई ग्रेड होता है.

स्टेज 3 – स्टेज 3A में ट्यूमर का साइज 5 सेंटीमीटर से बड़ा होता है लेकिन 10 सेंटीमीटर से बड़ा नहीं होता है. यह मिड ग्रेड या हाई ग्रेड का होता है. स्टेज 3B में ट्यूमर का साइज 10 सेंटीमीटर से बड़ा होता है और यह मिड ग्रेड या हाई ग्रेड का होता है.

विज्ञापन

स्टेज 4 – ट्यूमर किसी भी साइज का हो सकता है और आस-पास के लिम्फ नोड्स में फैल सकता है. इस स्टेज तक कैंसर शरीर कि किसी दूसरे हिस्से में जैसे फेफड़े तक फैल सकता है.

यह भी पढ़ें – अंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें, समय रहते कराएं Ovarian Cancer की जांच

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source - Dana-Farber Cancer Institute

 

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola