प्रोटीन शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है. यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने, शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत करने और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है. जब भी प्रोटीन की बात होती है तो अंडा और सोया, दोनों का नाम सबसे पहले लिया जाता है. लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि आखिर दोनों में से बेहतर कौन है? आइए जानते हैं कि एक्सपर्ट डॉक्टर प्रमोद कुमार पांडे का कहना है कि डाइट में दोनों चीजों को शामिल किया जा सकता है, लेकिन ज्यादा सोयाबीन में ज्यादा प्रोटीन होता है.
इसे भी पढ़ें- AIIMS एक्सपर्ट ने बताया अग्नाशय का कैंसर कैसे पहचानें? जानिए शुरुआती लक्षण और संकेत
अंडा क्यों माना जाता है बेहतरीन प्रोटीन का स्रोत?
अंडे को हाई क्वालिटी प्रोटीन का बेहतर स्रोत माना जाता है. इसमें शरीर के लिए जरूरी सभी 9 जरूरी अमीनो एसिड सही मात्रा में मौजूद होते हैं. एक बड़े अंडे में लगभग 7 ग्राम प्रोटीन मिलता है. इसके अलावा, इसमें विटामिन बी12, विटामिन डी, सेलेनियम और कोलीन जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो दिमाग, हड्डियों और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद हैं.
सोया प्रोटीन में क्या खास है?
सोया में जरूरी आवश्यक अमीनो एसिड पाए जाते हैं. टोफू, सोया चंक्स, सोया दूध और ऐडैमेम जैसे प्रोटीन के अच्छे सोर्स माने जाते हैं. सोया में फाइबर, आयरन और कई एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं. यह खासतौर पर शाकाहारी और वीगन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है.
किसमें ज्यादा मिलेगा प्रोटीन?
आपको 100 ग्राम अंडे में 13 ग्राम प्रोटीन मिलेगा और 100 ग्राम सोयाबीन में 36 ग्राम प्रोटीन की मात्रा मिलेगी. आप अपने हिसाब से इन दोनों को शामिल कर सकते हैं, जिसमें हेल्दी चीजें जैसे- सोया चावल, सोया चंक्स फ्राई या अंडे की भुर्जी को खा सकते हैं.
क्या सोया प्रोटीन अंडे से बेहतर है?
अगर आपका लक्ष्य मसल्स बनाना और जल्दी रिकवरी पाना है तो अंडा अच्छी क्वालिटी वाले प्रोटीन की वजह से एक अच्छा कोर्स हो सकता है. वहीं,अगर आप शाकाहारी हैं तो सोया प्रोटीन अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने से मिल सकते हैं कई फायदे, जानें सेहत पर इसका असर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
10 mins agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
53 mins agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
19 hrs agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
21 hrs agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
23 hrs agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
1 day agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines