---विज्ञापन---

सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने से मिल सकते हैं कई फायदे, जानें सेहत पर इसका असर

Subah Khali Pet Nariyal Pani Pine Ke Fayde: अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि क्या वह सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं? आइए जानते हैं सेहत के लिए कितना लाभकारी होगी ये आदत और किन लोगों के लिए बन सकती है परेशानी का कारण.

---विज्ञापन---

Drinking Coconut Water On Empty Stomach Benefits: नारियल पानी आपने कई बार पिया होगा, जिसे पीने की सलाह खुद डॉक्टर्स भी देते हैं. इसमें मौजूद गुण सेहत के लिए काफी लाभकारी माने जाते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि दिन की शुरुआत अगर ऐसे ही ड्रिंक से की जाए, तो शरीर पर इसका कैसा असर दिखेगा? कई खास गुणों से भरपूर इस ड्रिंक को अक्सर लोगों ने अपनी डेली रूटीन का अहम हिस्सा बना लिया है, ताकि उनकी सेहत बनी रही. अब सवाल उठता है कि क्या सुबह खाली पेट नारियल पानी पीना फायदेमंद होता है? जानिए इस ड्रिंक को सुबह पीने के फायदे.

यह भी पढ़ें:- मतली रोकना, गैस से राहत और ब्लड प्रेशर घटाना… एक नहीं बल्कि पूरे 7 फायदे देता है अदरक

---विज्ञापन---

क्यों सेहत के लिए खास माना जाता है नारियल पानी

नारियल पानी कम कैलोरी वाला प्राकृतिक ड्रिंक है, जिसमें शरीर के लिए कई जरूरी विटामिन, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं. इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मददगार माना जाता है, जबकि मैग्नीशियम मांसपेशियों और नसों के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी होता है. इसके अलावा विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी मददगार होते हैं. यही कारण है कि यह एक प्राकृतिक और पौष्टिक ड्रिंक माना जाता है, जिसका नियमित रूप से सेवन करने की सलाह दी जाती है.

सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे

सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने के कई फायदे हैं, जिससे जानने के बाद आप भी इसे अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बना लेंगे.

---विज्ञापन---
  • शरीर को तेजी से हाइड्रेट करने में मदद मिल सकती है, जिससे दिनभर ताजगी बनी रहती है.
  • प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर में पानी और मिनरल्स का संतुलन बनाए रखने में सहायक होते हैं.
  • पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है और गैस या हल्की एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है.
  • शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा मिलती है, जिससे थकान और कमजोरी कम महसूस हो सकती है.
  • पोटैशियम की मौजूदगी ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मददगार हो सकती है.
  • कम कैलोरी होने के कारण यह मीठे ड्रिंक की तुलना में बेहतर विकल्प माना जाता है और वजन कंट्रोल रखने में भी फायदेमंद होता है.
  • डॉक्टर की सलाह के अनुसार, नारियल पानी का सेवन करने से हाइड्रोजन मिलती है, जिससे त्वचा की नमी बनाए रखने और उसे स्वस्थ दिखाने में भी मदद मिल सकती है.

किन लोगों को नारियल पानी से बरतनी चाहिए सावधानी

नारियल पानी के बारे में आपने काफी फायदे सुन लिए, लेकिन इसका सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, यानी डॉक्टर की सलाह के अनुसार. हर हेल्दी चीज अगर जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल की जाए, तो उसका असर सेहत पर बुरा भी पड़ सकता है, नारियल के साथ भी ऐसा ही कुछ है. एक्सपर्ट्स कहते हैं, सामान्य तौर पर एक दिन में 1 ताजा नारियल का पानी पीना पर्याप्त माना जाता है. हालांकि, अगर किसी व्यक्ति को किडनी से जुड़ी बीमारी है, लो ब्लड प्रेशर या शरीर में पोटैशियम का स्तर पहले से ही ज्यादा है, तो बिना डॉक्टर की सलाह नारियल पानी न पीए. सही मात्रा और सही समय पर पिया गया नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने, ऊर्जा देने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें:- दिल को लंबे समय तक हेल्दी रखना है? रोज खाएं ये 1 फल, मिल सकते हैं कई फायदे

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Jul 30, 2026 07:51 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola