---विज्ञापन---

AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने बताया अग्नाशय का कैंसर कैसे पहचानें? जानिए शुरुआती लक्षण और संकेत

Pancreas Problems: अग्नाशय का कैंसर शुरुआती में नॉर्मल संकेत देने का काम करता है. इस दौरान आपके पेट में पेट में दर्द, वजन घटना या पीलिया जैसे संकेत नजर आ सकते हैं.  इसलिए वक्त पर टेस्ट कराते रहना चाहिए, ताकि इस बीमारी का पता लगाया जा सके.

---विज्ञापन---

Pancreatic Cancer: अग्नाशय शरीर का बहुत ही अहम पार्ट है, जो पाचन एंजाइम और इंसुलिन जैसे हार्मोन बनाने का काम करता है. जब अग्नाशय के सेल्स बिना किसी वजह के बढ़ने लगते हैं तो यह अग्नाशय का कैंसर हो सकता है. यह कैंसर शुरुआती स्टेप्स में बिना गंभीर लक्षण दिए बढ़ता है, इसलिए इसे साइलेंट कैंसर भी कहा जाता है. हालांकि, इसका इलाज किया जा सकता है, बस आपको सही वक्त पर पता लगाना चाहिए. बेहतर होगा कि आप AIIMS ट्रेंड डॉक्टर सौरभ सेठी का कहना है कि अगर कुछ शुरुआती संकेतों को वक्त रहते पहचान लिया जाए तो इलाज शुरू करने में मदद मिल सकती है. हम कुछ ऐसे संकेत बता रहे हैं जिनकी पहचान आसानी से कर लेनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें- मतली रोकना, गैस से राहत और ब्लड प्रेशर घटाना… एक नहीं बल्कि पूरे 7 फायदे देता है अदरक

---विज्ञापन---

अग्नाशय का कैंसर कैसे होता है?

अग्नाशय जिसे पैंक्रियास के नाम से भी जाना जाता है. यह तब होता है जब अग्नाशय के सेल्स के डीएनए में म्यूटेशन हो जाते हैं और कैंसर के ट्यूमर बनने हैं. हालांकि,  शुरुआत में इस बीमारी का पता लगाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि लोगों को नॉर्मल संकेत लगते हैं.  

अग्नाशय कैंसर के लक्षण

  • पीलिया होना
  • पेट में दर्द रहना
  • वजन कम होना
  • कमजोरी होना
  • थकान रहना
  • स्किन में खुजली होना

अग्नाशय के कैंसर के शुरुआती संकेत

पेट या पीठ में लगातार दर्द होना

अगर पेट के ऊपरी हिस्से या पीठ में लंबे समय तक दर्द बना रहता है और दवाओं से भी आराम नहीं मिलता तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अगर आपके पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द है और आराम नहीं मिल रहा तो यह पथरी भी हो सकती है.

---विज्ञापन---

अचानक वजन कम होना

बिना डाइटिंग या एक्सरसाइज के तेजी से वजन घटना अग्नाशय के कैंसर का एक शुरुआती संकेत हो सकता है. अगर आपका वजन बिना किसी वजह से कम हो रहा है तो आपको एक बार डॉक्टर से जरूर बात करनी चाहिए. कई बार वजन कम होना खतरनाक हो सकता है.

भूख कम लगना

अगर लंबे समय तक भूख न लगे या थोड़ी सी मात्रा खाने पर भी पेट भरा हुआ महसूस हो, तो डॉक्टर से सलाह लें. हालांकि, भूख कम होने के कई कारण हो सकते हैं, कई बार इंसान को थकान की वजह से भी कम भूख लगती है, जिसे आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

पीलिया होना

आंखों और स्किन का पीला पड़ना, गहरे रंग का पेशाब और हल्के रंग का मल पित्त नली में रुकावट का संकेत हो सकते हैं, जो अग्नाशय के कैंसर से जुड़ा हो सकता है. इस दौरान इंसान के शरीर का खून पतला होने लगता है, जिसका पता आपको धीरे-धीरे लगता है.

---विज्ञापन---

पाचन संबंधी समस्याएं होना

पेट से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती है. बार-बार गैस बनना, अपच, मतली, उल्टी या तैलीय मल आना इस बात का संकेत हो सकता है कि अग्नाशय ठीक से काम नहीं कर रहा. अगर आपको भी पेट से संबंधित कोई परेशानी है तो आपको एक बार डॉक्टर से बात करनी चाहिए. 

इसे भी पढ़ें- दिल को लंबे समय तक हेल्दी रखना है? रोज खाएं ये 1 फल, मिल सकते हैं कई फायदे

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.


 
   

---विज्ञापन---

First published on: Jul 30, 2026 07:54 AM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर (Senior Sub Editor) हैं. दिल्ली की रहने वाली शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर डिग्री हासिल की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. शादमा मुस्कान का कुल अनुभव  कुल अनुभव - 5 साल डिग्री- शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से बीजेएमसी (BJMC) और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई भी की है. पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की। इसके बाद हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया के हरजिंदगी में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. तहजीब टीवी में भी उन्होंने काम किया. इस दौरान उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम की बेसिक समझ हासिल की. अब ज्यादा फोकस हेल्थ और लाइफस्टाइल की बीट पर है. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर गाइड के विषय में भी विशेषज्ञों से बातचीत के साथ विस्तृत लेखन में महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola