क्या सोया प्रोटीन अंडे से बेहतर है? एक्सपर्ट ने बताया किसे डाइट में करें शामिल

Soya or Eggs Protein: सोया प्रोटीन और अंडा, दोनों ही पोषण से भरपूर और प्रोटीन के बेहतरीन जरिया है. इसलिए बिना सोचे समझे दोनों में से किसी एक को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि आप यह जरूरत जान लें कि इन दोनों में से किसमें ज्यादा प्रोटीन मिलेगा. 

Soya or Eggs Protein

अंडा क्यों माना जाता है बेहतरीन प्रोटीन का स्रोत?

विज्ञापन

प्रोटीन शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है. यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने, शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत करने और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है.  जब भी प्रोटीन की बात होती है तो अंडा और सोया, दोनों का नाम सबसे पहले लिया जाता है.  लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि आखिर दोनों में से बेहतर कौन है? आइए जानते हैं कि एक्सपर्ट डॉक्टर प्रमोद कुमार पांडे का कहना है कि डाइट में दोनों चीजों को शामिल किया जा सकता है, लेकिन  ज्यादा सोयाबीन में ज्यादा प्रोटीन होता है.  

इसे भी पढ़ें- AIIMS एक्सपर्ट ने बताया अग्नाशय का कैंसर कैसे पहचानें? जानिए शुरुआती लक्षण और संकेत

विज्ञापन

अंडा क्यों माना जाता है बेहतरीन प्रोटीन का स्रोत?

अंडे को हाई क्वालिटी प्रोटीन का बेहतर स्रोत माना जाता है. इसमें शरीर के लिए जरूरी सभी 9 जरूरी अमीनो एसिड सही मात्रा में मौजूद होते हैं. एक बड़े अंडे में लगभग 7 ग्राम प्रोटीन मिलता है. इसके अलावा, इसमें विटामिन बी12, विटामिन डी, सेलेनियम और कोलीन जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो दिमाग, हड्डियों और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद हैं. 

सोया प्रोटीन में क्या खास है?

सोया में जरूरी आवश्यक अमीनो एसिड पाए जाते हैं. टोफू, सोया चंक्स, सोया दूध और ऐडैमेम जैसे प्रोटीन के अच्छे सोर्स माने जाते हैं. सोया में फाइबर, आयरन और कई एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं. यह खासतौर पर शाकाहारी और वीगन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है. 

किसमें ज्यादा मिलेगा प्रोटीन? 

आपको 100 ग्राम अंडे में 13 ग्राम प्रोटीन मिलेगा और 100 ग्राम सोयाबीन में 36 ग्राम प्रोटीन की मात्रा मिलेगी. आप अपने हिसाब से इन दोनों को शामिल कर सकते हैं, जिसमें हेल्दी चीजें जैसे- सोया चावल, सोया चंक्स फ्राई या अंडे की भुर्जी को खा सकते हैं. 

विज्ञापन

क्या सोया प्रोटीन अंडे से बेहतर है? 

अगर आपका लक्ष्य मसल्स बनाना और जल्दी रिकवरी पाना है तो अंडा अच्छी क्वालिटी वाले प्रोटीन की वजह से एक अच्छा कोर्स हो सकता है. वहीं,अगर आप शाकाहारी हैं तो सोया प्रोटीन अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ