Ebola Virus Symptoms: इबोला वायरस एक गंभीर और जानलेवा वायरस है जो इबोला वायरस रोग (Ebola Virus Disease) का कारण बनता है. इस वायरस की चपेट में आने से शरीर के अंदर और बाहर खून बहने लगता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में इबोला वायरस का अबतक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है और भारत में इसका खतरा अब भी मिनिमल है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, चाहे अबतक भारत में इबोला वायरस नहीं फैला है लेकिन फिर भी इससे बचने के लिए बचाव करना जरूरी है. ऐसे में यहां जानिए इबोला वायरस के क्या लक्षण होते हैं और कैसे फैलता है इबोला वायरस.
यह भी पढ़ें – मौत से पहले व्यक्ति का शरीर देता है ये 7 संकेत, आखिरी पलों में दिखते हैं लक्षण
इबोला वायरस के लक्षण क्या हैं
- इबोला वायरस से संक्रमित होने पर हल्का बुखार आ सकता है
- शरीर में थकान रहती है
- मसल्स में दर्द रहने लगता है
- सिर दर्द और गला खराब होने की दिक्कत होती है
- उल्टी हो सकती है, दस्त लग सकते हैं और पेट में दर्द रहने लगता है
- किडनी और लिवर की दिक्कतें हो सकती हैं
- ब्लीडिंग होना भी इबोला वायरस के संक्रमण में शामिल है
- उल्टी में या मल में खून नजर आ सकता है.
कैसे फैलता है इबोला वायरस
Pteropodidae फैमिले की फ्रूट बैट्स इस वायरस के नेचुरल होस्ट होते हैं. संक्रमित जानवर के मल, खून, अंगों या अन्य शरीर से निकलने वाले फ्लुइड्स के संपर्क में आने पर यह वायरस अपनी चपेट में ले सकता है. संक्रमित जानवरों में आमतौर पर फ्रूट बैट्स, चिंपांजी, गौरिला, बंदर, फोरेस्ट एंटेलॉप और पोर्क्यूपाइन आते हैं.
व्यक्ति किसी और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से भी इबोला वायरस का शिकार हो सकता है. यदि किसी व्यक्ति की इबोला वायरस से मौत हुई है तो उसके शरीर से निकलने वाले खून या फ्लुइड्स के संपर्क में आने से भी इबोला वायरस हो सकता है.
अगर किसी सतह पर इबोला वायरस से संक्रमित फ्लुइड्स जैसे खून, मल या उल्टी हो तो उसके संपर्क में आने से भी व्यक्ति इबोला वायरस से संक्रमित हो सकता है.
इबोला वायरस से कैसे करें बचाव
- स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से आग्रह किया है कि इस वायरस को लेकर घबराने की आवश्यक्ता नहीं है. हवाई अड्डों पर अंतराष्ट्रीय यात्रा की निगरानी की जा रही है और जरूरी एहतिया बरते जा रहे हैं.
- कोशिश करें कि आप जंगल वगैरह में ना जाएं और जानवरों के संपर्क में ना आएं. खासतौर से कच्चा मीट खाने से परहेज करें.
- संक्रमित व्यक्ति से आपको इबोला ना हो जाए इसके लिए इबोला वायरस के मरीजों क्लॉज फिजीकल कॉन्टेक्ट से बचें.
- अगर कोई इबोला वायरस के आउटब्रेक वाले स्थान से आया है तो उसे 21 दिनों के लिए क्वारान्टीन रहने के लिए कहें.
- अपने आस-पास सफाई रखें और हाइजीन मेंटेन करें.
यह भी पढ़ें – हाई सोडियम से बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर, जानिए Sodium से भरपूर किन चीजों को डाइट से बाहर करना है जरूरी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 hr agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
3 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
5 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
22 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
2 days agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines