मौत से पहले व्यक्ति का शरीर देता है ये 7 संकेत, आखिरी पलों में दिखते हैं लक्षण
Signs Before Dying: व्यक्ति मौत की तरफ बढ़ने लगता है तो उसके शरीर में अलग-अलग बदलाव होने लगते हैं. ऐसे में यहां जानिए वो कौन से लक्षण हैं जो बताते हैं कि अंत करीब है.

Hours Before Death: जिंदगी के सबसे कठिन घंटे वो होते हैं जिसमें आप अपने किसी करीबी को मृत्यु के करीब जाते देखते हैं. व्यक्ति अगर लंबे समय से बीमार हो और जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर हो तो शरीर धीरे-धीरे बंद होने लगता है. ऐसे में शरीर पर कुछ लक्षण नजर आने लगते हैं या कहें शरीर संकेत देने लगता है जिन्हें पहचानकर आप अपने करीबी को खोने से पहले खुद को इमोशनली और प्रैक्टिकली तैयार कर सकते हैं. यहां जानिए मौत के करीब पहुंचने पर शरीर में कौन से 7 लक्षण नजर आने लगते हैं.
भूख और प्यास का कम होना
2 / 8मृत्यु के कुछ हफ्तों पहले से ही व्यक्ति की भूख और प्यास कम होने लगती है. शरीर को एनर्जी की जरूरत नहीं बचती है. ऐसे में व्यक्ति से खाने-पीने के लिए जबरदस्ती करने से बचना चाहिए.
नींद का बढ़ जाना
3 / 8व्यक्ति को हर समय नींद आने लगती है या व्यक्ति को चक्कर आते हुए से महसूस होते हैं. व्यक्ति अनरिस्पोंसिव होना शुरू हो जाता है.
मसल्स का कमजोर हो जाना
4 / 8मौत के करीब पहुंचते हुए व्यक्ति की मसल्स कमजोर होने लगती हैं और शरीर में हर समय थकान महसूस होती है. इस दौरान मरीज को आराम से उठाना-बैठाना चाहिए और तकिए वगैरह की मदद से उसे सहारा देना चाहिए.
शरीर का ठंडा होना
5 / 8व्यक्ति के शरीर में ब्लड सर्कुलेशन कम होने लगता है. इसके कारण हाथ-पैर खासतौर से ठंडे पड़ने लगते हैं. स्किन पर धब्बे भी नजर आ सकते हैं.
ब्लड प्रेशर या हार्टबीट कम ज्यादा होना
6 / 8मौत के करीब व्यक्ति के शरीर में फ्लक्चुएशन नजर आने लगती है. ब्लड प्रेशर गिरने लगता है, हार्टबीट कम या ज्यादा होने लगती है, पल्स नजर नहीं आती और सांस धीमी पड़ना शुरू हो जाती है.
दर्द होना
7 / 8अगर व्यक्ति को कोई बीमारी है तो उसके शरीर में दर्द बढ़ जाता है. व्यक्ति के मुंह से दर्द की कराह निकलने लगती है और देर तक व्यक्ति कराहने लगता है.
मेंटल कंफ्यूजन होना
8 / 8अपने आखिरी पलों में व्यक्ति को मेंटल कंफ्यूजन रहने लगती है. वह अपनों को या उनकी आवाज को नहीं पहचान पाता. ऐसा शरीर में ऑक्सीजन लेवल्स के कम होने पर होता है. यह भी पढ़ें - अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.