---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

जल्दबाजी में खाना ‘खतरनाक’ है खाना, सावधान कहीं हो ना जाएं इस बीमारी का शिकार

Eating Speed Effects: हमारा शरीर खाना खाने पर स्वस्थ रहता है। संतुलित आहार से सेहत को लाभ होता है। ठीक वैसे ही, ज्यादा जंक फूड खाने से आप बीमार हो सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं, खाना खाने की स्पीड से भी सेहतमंद रहने का एक संबंध है? आइए जानते हैं कैसे।

---विज्ञापन---

Eating Speed Effects: खाने खाने का एक सही तरीका होता है। उसे फॉलो न किया जाए तो सेहत खराब हो सकती है। कुछ लोगों को जल्दी खाने की आदत होती है तो कुछ लोगों की खाना खाने की स्पीड बहुत तेज होती है। वैसे तो खाना खाने का सही नियम है उसे चबा-चबाकर आराम से खाना। मगर आज के लोग इतने व्यस्त होते हैं कि शांति से बैठकर खाना खाना ही भूल गए हैं। भारतीय संस्कृति में भोजन को 32 बार चबाकर खाने की बात कही गई है, इससे खाने का पूरा पोषण भी मिलेगा और पाचन भी सही से होगा। आइए, एक्सपर्ट से जानते हैं खाना खाने का सही तरीका और सही समय। गलत समय पर खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं।

जल्दी खाना खाने से क्या होगा?

जो लोग जल्दी-जल्दी खाते हैं, उन्हें सिर्फ मानसिक शांति प्राप्त होती है। क्लीवलैंड क्लिनिक डॉट कॉम एक जानी मानी हेल्थ वेबसाइट है इस पर अपलोड एक रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर हेनबर्ग कहते हैं कि तेज-तेज खाने से हमारे दिमाग को यह मैसेज मिलता है कि हम खाना खा रहे हैं। ऐसा अक्सर लोग तब करते हैं जब वे ज्यादा भूखे होते हैं लेकिन जल्दी खाने से शुगर, पाचन से लेकर मोटापा जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

---विज्ञापन---

डायबिटीज का खतरा ज्यादा!

डॉक्टर के अनुसार, जो लोग जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं उनके शरीर को  पोषण मिलने की बजाय रक्त में शुगर स्पाइक हो जाता है। क्योंकि ज्यादा देर तक भूखे रहने से शरीर में शुगर की मात्रा असंतुलित हो जाती है, ऐसे में स्पीड से खाना खाने पर शुगर और ज्यादा बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें- एनीमिया के मरीज खाली पेट कर लें यह काम, बढ़ जाएगा हीमोग्लोबिन

---विज्ञापन---

मोटापा

ओबेसिटी यानी मोटापे की समस्या, स्पीड से खाना खाने की वजह से वजन तेजी से बढ़ सकता है। ऐसा, इसलिए क्योंकि स्पीड में हम लोग खाने को सही से चबाते नहीं हैं। शुगर की मात्रा ज्यादा होने से भी वजन बढ़ता है। डॉक्टर हेनबर्ग ने बताया कि इसको लेकर जापान के 50,000 लोगों पर एक रिसर्च की गई थी, जिसमें बताया गया कि स्पीड से खाना खाने से वजन बढ़ सकता है।

पाचन क्रिया पर असर

जल्दबाजी में खाना खाने से पाचन क्रिया पर प्रभाव इसलिए पड़ता है क्योंकि स्पीड में खाना खाने से निगलने में परेशानी होती है। कई बार खाने के निवाले इतने बड़े हो जाते हैं कि पेट में जाकर सही से टूट नहीं पाते हैं। कई बार खाना गले में भी अटक जाता है। डाइजेशन स्लो हो जाता है जिससे गैस, अपच और एसिडिटी की समस्याएं बढ़ जाती हैं।

---विज्ञापन---

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

कितनी देर में खाना चाहिए खाना?

डॉक्टर हेनबर्ग के अनुसार, खाना खाने में किसी एक व्यक्ति को कम से कम 30 मिनट तक का समय लेना चाहिए। ऐसे में आपको खाने से मिलने वाला पोषण भी पूरा मिलेगा और कोई बीमारी भी नहीं होगी।

कैसे बदलें खाना खाने की स्पीड?

  • ऐसे लोगों के साथ बैठकर खाना खाएं जो धीरे-धीरे खाते हैं।
  • खाना खाते वक्त बीच-बीच में अपने चम्मच को नीचे रखें।
  • किसी डाइटिशियन की मदद भी ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें: हार्टअटैक के बढ़ते केसों में भारतीय युवा क्यों? स्पेशलिस्ट ने गिनाए कारण, ऐसे करें बचाव

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Oct 15, 2024 03:08 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola