Drinking Milk Before Bed: कहते हैं ना दूध का एक पूरा मील, जिसमें विटामिन और दूसरे कई तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। दूध का सेवन बालों को मजबूत, हड्डियों में जान और मासपेशियों को हेल्दी बनाए रखने का काम करता है। दूध अपने आप में सभी पोषक तत्वों का भंडार होता है, लेकिन रात को सोने से पहले दूध पीना कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

विज्ञापन

अक्सर लोग सोने से पहले एक गिलास दूध पीना पसंद करते हैं, जिससे उन्हें अच्छी नींद आ सके और वो सेहतमंद बनें रहें। इसके अलावा कई अन्य तरह से दूध को रात में सोने से पहले पीना अच्छा माना गया है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध पीने के जितने लाभ हैं उतना ही ये कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।

विज्ञापन

इन लोगों को रात में दूध पीने से होते हैं नुकसान

दूध को सोने से पहले कुछ लोगों को नहीं पीना चाहिए। बताया जाता है कि सोने से पहले दूध पीने से उन्हें कई तरह की समस्या हो सकती है। ऐसे लोग जिन्हें लैक्टोज इंटोलेरेंस की प्रॉबलम है उनके दूध को डाइजेस्ट करने में काफी समस्या आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका पाचन खराब होता है और उन्हें पेट में गैस बनने की समस्या होती है।

विज्ञापन

सोने से पहले दूध पीने के साइड इफेक्ट्स

1. नींद में रुकावट

कुछ लोगों को दूध पीने से रात में बेहतर नींद आती है, वहीं कुछ लोगों पर इसका बुरा असर हो सकता है। दूध लैक्टोज से भरपूर होता है, जो लोगों में परेशानी पैदा कर सकती है। पाचन में गड़बड़ जैसे गैस, दस्त हो सकते हैं और रात को नींद लेना मुश्किल हो सकता है।

2. एसिड रिफ्लक्स

सोने से पहले दूध पीने से एसिड रिफ्लक्स और जलन हो सकती है, जिनका सेंसिटिव डायजेशन है। इसी के चलते नींद में खलल पड़ सकता है।

विज्ञापन

3. वजन बढ़ना

दूध कैलोरी से भरा होता है और इसका सेवन ज्यादा होने पर वजन बढ़ने का कारण बन सकता है।

विज्ञापन

4. एलर्जी

सोने से पहले दूध का सेवन एलर्जिक रिएक्शन पैदा कर सकता है। पित्त, खुजली और कभी-कभी सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। अगर आपको दूध से एलर्जी है तो दूध पीने से बचना चाहिए।

5. बलगम बढ़ना

कुछ लोगों को दूध का सेवन करने के बाद बलगम की समस्या होती है, जिससे नाक बंद या फिर जुकाम की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ