सिरदर्द होना बहुत ही आम है, जिसका ज्यादातर लोग सामना करते हैं. दर्द ज्यादा होने लगे तो यह माइग्रेन का संकेत हो सकता है. हालांकि, हर बार ऐसा हो यह जरूरी नहीं, क्योंकि कई लोगों को सिर दर्द के साथ उल्टी की शिकायत होती है. उल्टी के बाद दर्द ठीक जरूर हो जाता है, जिसके पीछे की वजह ज्यादातर लोग सिर्फ गैस, कमजोरी या माइग्रेन ही समझते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर उल्टी के बाद सिरदर्द कम क्यों हो जाता है? क्या यह माइग्रेन का लक्षण है या किसी गंभीर बीमारी की ओर इशारा करता है? इसको लेकर एम्स के डॉक्टर अमीर खान का कहना है कि यह नॉर्मल नहीं है, क्योंकि यह ब्रेन कैंसर होने का शुरुआती संकेत हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- Oral Cancer Symptoms: मुंह में कैंसर होता है तो कैसे पता चलता है? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताए लक्षण और किन टेस्ट से होगा कंफर्म
उल्टी के बाद सिरदर्द कम होना क्या बताता है?
माइग्रेन के अटैक में तेज सिरदर्द के साथ मतली और उल्टी होना आम है. कुछ लोगों में उल्टी होने के बाद सिरदर्द कम हो सकता है. माइग्रेन के मरीजों के बीच उल्टी के बाद दर्द में राहत देखी जाती है. मगर एम्स के डॉक्टर अमीर खान का कहना है कि ऐसा ब्रेन कैंसर में भी होता है और जब दर्द बहुत ज्यादा हो जाता है तो उल्टी के जरिए दर्द बाहर निकलता है.
लेकिन कब हो सकती है चिंता की बात?
AIIMS के डॉक्टर का कहना है कि सिरदर्द होने के कुछ ऐसे संकेत, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. इनमें सिरदर्द के पैटर्न में अचानक बदलाव, तेज उल्टी, नजर से जुड़ी परेशानी, बुखार के साथ सिरदर्द, गर्दन में अकड़न और चलने या संतुलन बनाने में परेशानी आदि हो सकती है. अगर सिरदर्द के साथ लगातार या तेज उल्टी हो रही है और साथ में दूसरे न्यूरोलॉजिकल लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं तो डॉक्टर से टेस्ट करवाएं.
ब्रेन ट्यूमर का संकेत
सिरदर्द और उल्टी का मतलब सीधे तौर पर ब्रेन ट्यूमर नहीं होता. हालांकि, अगर सिरदर्द लगातार बढ़ रहा है, उसका पैटर्न बदल गया है और उसके साथ उल्टी, नजर में बदलाव, बोलने में परेशानी, हाथ-पैर में कमजोरी या झुनझुनी और चलने में असंतुलन जैसे लक्षण भी हैं तो इस गंभीर बीमारी होने के चांसेस हैं.
- अचानक बहुत तेज सिरदर्द होना
- बार-बार या तेज उल्टी होना
- नजर धुंधली या डबल दिखना
- हाथ-पैर में कमजोरी या सुन्नपन होना
- बोलने में परेशानी होना
- चलने या संतुलन बनाने में दिक्कत होना
- बेहोशी या दौरा पड़ना
- बुखार और गर्दन में अकड़न होना
- पहले से अलग या लगातार सिरदर्द होना
इसके अलावा, यह ब्रेन इंफेक्शन या ब्रेन ब्लीडिंग की समस्या भी हो सकती है. अगर आपको जरूरत से ज्यादा परेशानी हो रही है तो एक बार डॉक्टर से बात करें.
इसे भी पढ़ें- खाना खाने के बाद नींद क्यों आती है? एक्सपर्ट से जानिए इसके पीछे की वजह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
7 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines