दिवाली पर गिफ्ट दें विटामिन बी-12 से भरपूर ये 5 ड्राई-फ्रूट्स, अपनों की सेहत का रखें ध्यान

Diwali 2024: दिवाली का त्योहार नजदीक है। इस पर्व पर लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ तोहफों का आदान-प्रदान करते हैं। क्यों न दिवाली पर हम अपने खास लोगों को कुछ ऐसा तोहफा दें, जो उनकी सेहत के लिए भी फायदेमंद हो? इन 5 विटामिन बी-12 से भरपूर नट्स बेहतरीन विकल्प हैं।

Diwali 2024

Diwali 2024: दिवाली के पर्व पर प्रियजनों के साथ खुशियां बांटने का मौका मिलता है। हम लोग, दिवाली पर अपने खास लोग, जो हमारे दिल के करीब होते हैं, उनके साथ तोहफे भी शेयर करते हैं, मगर हर बार तोहफा उनके काम आए, यह जरूरी नहीं है। इस साल क्यों न कुछ अनोखा और सेहतमंद उपहार दिया जाए? इसके लिए ड्राई फ्रूट्स बेहतरीन विकल्प हैं, खासकर जब सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी है। ड्राई फ्रूट्स विटामिन्स और मिनरल्स का खजाना होते हैं, जो हमारी सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। विटामिन बी-12, जो स्वस्थ शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है, इसकी कमी से इंसान बीमार, कमजोर व अस्वस्थ हो सकता है। अपने दोस्तों और परिवार को विटामिन बी-12 से भरपूर ये 5 नट्स से उनकी सेहत को दें तोहफा।

विज्ञापन

गिफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये ड्राई-फ्रूट

1. बादाम

विज्ञापन

बादाम में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स होते हैं। इनमें मौजूद फोलिक एसिड, विटामिन-E और मैग्नीशियम और विटामिन बी-12 शरीर के लिए जरूरी होते हैं।

2. अखरोट

विज्ञापन

इस नट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं जो ब्रेन फंक्शनिंग के लिए बहुत फायदेमंद हैं और बी-12 के प्रभाव को और भी ज्यादा बढ़ाते हैं।

3. काजू

विज्ञापन

काजू आयरन, जिंक और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं। ये तत्व शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और एनर्जी को बढाने में मदद करते हैं।

Benefits Of Soaking Dry Fruits

Photo Credit-Meta AI

विज्ञापन

4. पिस्ता

पिस्ता में प्रोटीन और फाइबर होता है, जो हमारे पाचन को दुरुस्त रखता है और विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करता है।

विज्ञापन

5. खुबानी

यह फल विटामिन बी-12 का प्रमुख सोर्स है। सुखाकर इन्हें खाने से इसके पोषण में वृद्धि होती है, यह ड्राई फ्रूट खाने में भी स्वादिष्ट होता है।

विज्ञापन

गिफ्ट में क्यों दें ड्राई फ्रूट्स?

ड्राई फ्रूट्स का उपहार देने से न सिर्फ आपके अपनों की सेहत का ख्याल रखा जा सकता है, बल्कि यह एक ऐसा उपहार है जो लंबे समय तक चलता है और इसमें स्वाद और पौष्टिकता का बेहतरीन कॉम्बिनेशन होता है। दिवाली के दौरान मिठाइयों की जगह ड्राई फ्रूट्स को उपहार में देने से सेहतमंद आदतों को भी बढ़ावा मिलता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ