बदलते मौसम में खानपान का खास ध्यान रखना जरूरी होता है. इस दौरान डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करने की सलाह दी जाती है, जो पोषक तत्वों से भरपूर हों. इसी लिस्ट में आंवला भी शामिल है. यह एक ऐसा ही फल है, जिसमें विटामिन सी और कई बायोएक्टिव कंपाउंड अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. बाबा रामदेव के मुताबिक, आंवले में पॉलीफेनॉल और विटामिन सी मौजूद होते हैं, जो इसकी एंटीऑक्सीडेंट को बढ़ाने का काम करते हैं. लेकिन सवाल यह है कि बदलते मौसम में आंवले को फल, जूस या पाउडर किस तरह लेना ज्यादा बेहतर है? योग गुरु बाबा रामदेव भी आंवले को अपनी सेहत से जुड़ी एक अहम चीज मानते हैं. वहीं, आंवले से बनी चीजें हेल्थ को कई तरह के फायदे देने के काम करती हैं. बस इसे सही मात्रा और सही तरह से खाना आपको आना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- क्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
आंवले के फायदे क्या हो सकते हैं?
आंवला पोषक तत्वों के साथ-साथ पॉलीफेनॉल और अन्य बायोएक्टिव कंपाउंड से भरपूर होता है. इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों और फायदे को लेकर कई रिसर्च भी की गई हैं. इन चीजों में आंवला को पेट, बाल और स्किन के लिए काफी अच्छा बताया गया है.
फ्रेश आंवला खाना क्यों हो सकता है बेहतर?
अगर आपको बाजार में फ्रेश आंवला आसानी से मिल रहा है तो पूरे फल के तौर पर इसे खाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. फल खाने से आपको आंवले के साथ उसका नेचुरल फाइबर भी मिलता है. इसे धोकर सीधे खाया जा सकता है या काटकर सलाद में शामिल किया जा सकता है. हालांकि, स्वाद ज्यादा खट्टा लगे तो इसे खाने के साथ भी लिया जा सकता है.
आंवला जूस कब हो सकता है बेहतर?
जिन लोगों को आंवला खाना पसंद नहीं है, उनके लिए आंवला जूस बेस्ट हो सकता है. बाजार में मिलने वाले आंवला जूस में ब्रांड के हिसाब से सामग्री और पोषण अलग-अलग हो सकते हैं. जैसे पतंजलि के आंवला दूसरे ब्रांड के जूस से अलग हो सकता है.
आंवला पाउडर कब हो सकता है बेहतर?
आंवला पाउडर उन लोगों के लिए बेस्ट हो सकता है, जिन्हें रोजाना फल खाना पसंद नहीं. आप इसे पानी, स्मूदी या खाने में मिलाकर भी खा सकते हैं. लेकिन पाउडर और आंवला को एक जैसा नहीं कहा जा सकता. प्रोसेसिंग और स्टोरेज के दौरान पोषक तत्वों की मात्रा इफेक्ट हो सकती है. इसलिए अगर फ्रेश आंवला खा सकते हैं तो खा लेना बेस्ट है.
बाबा रामदेव आंवले को लेकर क्या कहते हैं?
योग गुरु बाबा रामदेव लंबे समय से आंवले को अपनी योग और आयुर्वेद से जुड़ी चीजों में शामिल करते रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इसे खाने से काफी फायदा हो सकता है. हालांकि, बाबा रामदेव की किसी सलाह को अपनाते समय यह समझना जरूरी है कि यह आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है.
आंवला फल, जूस या पाउडर… किसे सेलेक्ट करना होगा बेस्ट?
अगर तीनों चीजों देखा जाए तो आंवला सबसे अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि इसमें फल का पूरा हिस्सा और फाइबर मिलता है. बाकी पाउडर और जूस में मिलावट की जा सकती है. अगर खुद पाउडर बना रहे हैं या जूस निकाल रहे हैं तो इसे खाना भी बेस्ट हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- 2 हफ्ते बाद भी नहीं सूख रहा छोटा सा घाव? क्रीम लगाने से पहले कराएं शुगर टेस्ट, जानिए क्यों देर से भरती है चोट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
8 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
9 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
15 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
19 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- Baba Ramdev
First published on:
Know More: Editorial Guidelines