हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Pollution: प्रदूषण से खुद को सेफ रखने के लिए अपनाएं 7 स्मार्ट हैक्स

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर और सर्दियां, दोनों ही लगातार बढ़ रहे हैं। खुद को सुरक्षित करना खुद के हाथों में ही है, इसलिए इन आसान हैक्स से अपनी सेहत को करें सिक्योर।

विज्ञापन
फोटो क्रेडिट-meta ai

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ रही है, खास तौर पर सर्दियों में जब हवा में धुंआ और धूल की मात्रा ज्यादा होती है। इससे न सिर्फ श्वसन तंत्र पर असर पड़ता है, बल्कि यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी पैदा कर सकता है। अगर आज के यानी 21 नवंबर के AQI की बात करें, तो सुबह 6 बजे तक दिल्ली के अधिकांश इलाकों में 400 पार था, वहीं जहांगीरपुरी में 437 AQI मापा गया है। पीएम2.5 छोटे प्रदूषक कण हैं, जो सांसों के रास्ते शरीर के अंदर पहुंचते हैं। इससे शरीर के कई अंगों पर असर पड़ता है। ऐसे में खुद को सुरक्षित रखने के लिए कुछ स्मार्ट हैक्स को अपनाना बेहद जरूरी है।

इन 7 स्मार्ट हैक्स से खुद को प्रदूषण से बचाएं

1. N95 मास्क का उपयोग करें

प्रदूषण से बचने के लिए N95 मास्क का इस्तेमाल करें। ये मास्क हवा में मौजूद PM2.5 कणों को न केवल रोकते हैं, बल्कि रेस्पिरेटरी सिस्टम को भी सुरक्षित रखते हैं। खासकर बाहर जाते समय मास्क जरूर पहनें।

विज्ञापन

2. घर के अंदर की हवा को साफ रखें

घर के अंदर भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ रहता है, खासकर यदि आपके घर की खिड़कियां और दरवाजे खुले रहते हों। इसके लिए आप घर में एयर प्यूरीफायर लगवा सकते हैं। ये हवा से प्रदूषण के कणों को फिल्टर करते हैं। इसके अलावा, घर में पौधे लगाना भी एक अच्छा विकल्प है, जैसे स्नेक प्लांट और पीस लिली।

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट-meta ai

3. गर्म पानी पिएं और नहाएं

विज्ञापन

गर्म पानी पीने से शरीर के अंदर जमा हानिकारक तत्व बाहर निकलते हैं। साथ ही, प्रदूषण के कणों को स्किन से हटाने के लिए गुनगुने पानी से नहाना भी फायदेमंद होता है। इससे श्वसन तंत्र को भी शांति मिलती है और शरीर को ऊर्जा मिलती है।

4. घर के अंदर ज्यादा रहें

विज्ञापन

जब बाहर प्रदूषण का स्तर ज्यादा हो, तो घर के अंदर ज्यादा रहें। रात के समय खिड़कियों और दरवाजों को बंद रखें, ताकि बाहरी पॉल्यूशन अंदर न सके, इसलिए वेंटिलेशन का खास ख्याल रखें। प्रदूषण का स्तर कम होने पर आप दिन के समय में हवा को साफ करने के लिए खिड़कियां खोल सकते हैं।

5. फिजिकल एक्टिविटी से बचें

विज्ञापन

बहुत ज्यादा शारीरिक मेहनत करने से बचें। प्रदूषण के कण सांसों में घुलकर अंदर जाते हैं। खासकर, हाई पॉल्यूशन के दिनों में, ओपन एयर एक्टिविटी जैसे दौड़ना, साइकिल चलाना, या फिर वॉकिंग करने से बचें। आप चाहें, तो घर के अंदर हल्की-फुल्की एक्सरसाइज कर सकते हैं।

6. एंटीऑक्सीडेंट्स का सेवन बढ़ाएं

विज्ञापन

अपनी डाइट में एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे विटामिन-सी, ई और जिंक से भरपूर फूड्स को शामिल करें। ये हमारे शरीर को प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। संतरा, टमाटर, गाजर, और बेरीज फल और सब्जियां खानी चाहिए। इसके अलावा, ग्रीन टी पीना भी लाभदायक होगा।

7. स्मोकिंग से बचें

विज्ञापन

प्रदूषण के दिनों में धूम्रपान करने से बिल्कुल बचना चाहिए। यह आपकी समस्याओं को और भी ज्यादा बढ़ा सकता है।

ये भी पढ़ें- Vitamin-D की कमी सेहत के लिए कैसे खतरनाक?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola