---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

दिल समेत इन 3 समस्याओं के लिए वरदान है DASH डाइट! जानें फायदे

DASH Diet: आजकल लोग सेहतमंद रहने के लिए तरह-तरह की डाइट फॉलो करते हैं, जैसे कीटो और इंटरमिटेंट फास्टिंग। सबके अपने फायदे हैं। पर क्या आपने कभी डैश डाइट के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो आज जान लीजिए इसके बारे में सब कुछ।

---विज्ञापन---

DASH Diet: हेल्दी डाइट और सेहतमंद भोजन खाना किसे नहीं पसंद है? इन दिनों लोग खुद को फिट रखने के लिए तरह-तरह के उपायों को अपनाते हैं। इन दिनों बढ़ते वर्कप्रेशर और तेजी से बदलती लाइफस्टाइल के कारण लोग मोटापे का शिकार भी तेजी से होते जा रहे हैं। ऐसे में बढ़ते वजन को कंट्रोल में रखने के लिए लोग कई तरह की डाइट को भी फॉलो करते हैं। आपने अक्सर डाइट को वेट लॉस या मैनेज करने के लिए फॉलो करने की बात सुनी होगी लेकिन किसी डाइट को फॉलो करने से वेट के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने में कारगर होने की बात नहीं जानते होंगे। मगर ऐसा है, डैश डाइट (DASH Diet) इन्हीं में से एक है, जो आपको गंभीर बीमारियों के जोखिम को घटाने में सहायता प्रदान करती है।

क्या है यह DASH Diet?

डैश डाइट यानी Dietary Approaches to Stop Hypertension एक ऐसा डाइट प्लान है जिससे हाई बीपी को नियंत्रित करने के लिए फॉलो किया जाता है। यह डाइट प्लान हाई ब्लड प्रेशर को कम करने, दिल की सेहत को बेहतर बनाने और ओवर ऑल हेल्थ को सुधारने के लिए फायदेमंद मानी जाती है। अमेरिकन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसिन की एक रिसर्च में भी यह पता चला है कि डैश डाइट न केवल हाई बीपी के जोखिम को बल्कि 75 वर्ष से कम उम्र के लोगों में हार्ट फेलियर या अटैक के रिस्क को भी कम करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- विटामिन बी-12 की कमी की 5 बड़ी वजहें, इन सुपरफूड्स से करें भरपाई

किन लोगों के लिए फायदेमंद है DASH Diet

यह डाइट ब्लड प्रेशर के असंतुलन से प्रभावित लोगों के लिए फायदेमंद है। हाईपरटेंशन में इस डाइट को फॉलो करने से काफी सेहत में काफी सुधार होता है।

---विज्ञापन---

दिल के रोगों में भी डैश डाइट फॉलो करना फायदेमंद हो सकता है। डैश डाइट के सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित रहता है। यह डाइट खून में लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) या बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करती है और एचडीएल (HDL) या गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करती है।

dash diet benefits

फोटो क्रेडिट- Freepik

डायबिटीज रोगियों के लिए भी यह डाइट फायदेमंद साबित हो सकती है। DASH Diet में कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन अधिक होता है, जो शरीर में धीरे-धीरे शुगर रिलीज करता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है। यह टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी हो सकती है।

---विज्ञापन---

DASH Diet में क्या खाते हैं?

  • मक्का, दलिया, साबुत गेहूं की ब्रेड, ब्राउन राइस, साबुत अनाज और उनसे बने प्रोडक्ट्स का सेवन किया जाता है।
  • ताजे फलों और सब्जियों का सेवन करने से एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं।
  • लो फैट डेरी प्रोडक्ट्स जैसे, लो फैट दूध, दही और पनीर खा सकते हैं।
  • नट्स एंड सीड्स के सेवन से पोटेशियम कंटेंट बढ़ता है।
  • लो सोडियम वाले मसाले चुनें। ऑलिव या एवोकाडो ऑयल में कुकिंग करें।

ये भी पढ़ें- इन तीन सस्ते फल से विटामिन बी-12 की कमी होगी पूरी! जानें फायदे

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 16, 2024 01:14 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola